फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   football tournament_dikshant school_chandigarh

दीक्षांत इंटरनेशनल बना फुटबॉल चैंपियन

Sat, 14 Dec 2013 05:28 PM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 14 Dec 2013 05:28 PM IST
विज्ञापन
football tournament_dikshant school_chandigarh
दीक्षांत इनविटेशन इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में दीक्षांत स्कूल ने लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल को 5-0 के अंतर से करारी शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट का हर पल रोमांच से भरा था। दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल जीरकपुर के खिलाड़ियों ने पांच गोल दागे, जबकि विपक्षी टीम की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


दीपक को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला। मुख्य अतिथि दीक्षांत एजुकेशनल सोसाइटी के चेयरमैन मितुल दीक्षित ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया।

दीक्षांत इंटरनेशनल की टीम की ओर से दीपक ने सबसे पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। बाद में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और फर्स्ट हाफ में तीन गोल से आगे हो गए। दीपक ने तीन, जबकि साहिल ने दो गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले एल्पाइन स्कूल पिंजौर और गुरुकुल के बीच मैच खेला गया। एल्पाइन ने गुरुकुल पंचकूला को 2-0 के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed