{"_id":"6e160b339c36a0ddf893a50c482791f8","slug":"football-tournament-dehradun-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल का महासंग्रामः सेमीफाइनल में SGRR, DBS","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
फुटबॉल का महासंग्रामः सेमीफाइनल में SGRR, DBS
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 17 Oct 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को सेमीफाइनल की चारों टीमें तय हो गई।
विज्ञापन
देहरादून के एसजीआरआर पीजी कॉलेज और डीबीएस पीजी कॉलेज ने अंतिम-4 में जगह बनायी। बीसीसी कैंपस श्रीनगर और राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार भी सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे।
एसजीआरआर पीजी कॉलेज मैदान में गुरुवार को पहले मैच में बीसीसी श्रीनगर ने आईटीएम देहरादून को 4-0 से शिकस्त दी। श्रीनगर के विपिन, प्रशांत, आशीष व अमित ने 1-1 गोल किया।
विज्ञापन
दूसरे मैच में एसजीआरआर पीजी कॉलेज ने राजकीय महाविद्यालय अगस्त्यमुनि को 3-0 से हराया। आयुष ने 2, राहुल ने 1 गोल दागा। तीसरा मैच राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार और एसबीएस बालावाला के बीच खेला गया।
विज्ञापन
कोटद्वार ने जगमोहन और राहुल के 1-1 गोल की मदद से 2-0 से जीत हासिल की। चौथे मुकाबले में डीबीएस पीजी कॉलेज देहरादून ने राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश को 1-0 से हराया।
डीबीएस के अभिषेक ने मैच का एकमात्र गोल किया। दिन के अंतिम मुकाबले में बीसीसी श्रीनगर ने डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून को टाईब्रेकर में 5-3 से शिकस्त दी।