{"_id":"edcacc09819007688e286a5899565e75","slug":"football-tournament-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून फुटबॉल एकेडमी का शानदार आगाज","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
देहरादून फुटबॉल एकेडमी का शानदार आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 20 Jul 2014 03:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजबान देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने द्वितीय ऑल इंडिया अंडर 19 इंटर स्कूल एकेडमी फुटबॉल चैंपियनशिप में जीत के साथ शानदार आगाज किया।
विज्ञापन
वहीं रविवार की सुबह मैच में केवि अपर कैंप केनहीं आने पर आने पर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज को वॉक ऑवर मिल गया।
मार्शल स्कूल स्पोर्ट्स मैदान विवकानंद ग्राम जोगीवाला में देहरादून फुटबॉल एकडमी का सामना मिनी फुटबॉल एकेडमी रुडकी से हुआ।
पहले हाफ में दोनों टीमों को गोल करने के कई मोके मिले। लेकिन टीम के स्ट्राइकर इसका फायदा नहीं उठा सके।
पहला हाफ गोलरहित खत्म हुआ। दूसरे हाफ के 38 मिनट में जतिन त्रिपाठी ने गोल कर देहरादून फुटबॉल एकेडमी को 1-0 से बढत दिलाई।
47-55वें मिनट में दो गोल कर नीरज ने देहरादून को 3-0 से आगे कर दिया। मैच के 65वें मिनट में त्रिलोक सिंह ने गोल कर देहरादून फुटबॉल एकेडमी को 4-0 से बढ़त दिला दी। टीम ने अंत तक बढ़त बनाए रखी और मैच जीत लिया