फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   football club barcelona camp in dehradun

फुटबॉल का गोल आपको पहुंचा सकता है बार्सिलोना

Thu, 24 Jul 2014 02:14 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 24 Jul 2014 02:14 PM IST
विज्ञापन
football club barcelona camp in dehradun

प्रोफेशनल फुटबॉल क्लब में खेलने की चाहत रखने वाले दून के युवाओं के लिए स्पेन का मशहूर फुटबॉल क्लब बार्सिलोना सुनहरा अवसर लेकर आ रहा है।

विज्ञापन


सिखाई जाएंगी बार्सा शैली की बारीकियां
देहरादून के वेल्हम ब्वॉयज स्कूल में 29 जुलाई से क्लब का विशेष कैंप लगेगा। इसमें छह से 17 साल के युवाओं को फुटबॉल की विशेष बार्सा शैली की बारीकियां सिखाई जाएंगी।
विज्ञापन


कैंप के दौरान बार्सिलोना की एकेडमी एफसी बी स्कोला के लिए भी खिलाड़ी चुने जाएंगे। कैंप के लिए बकायदा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

फुटबॉल की दुनिया में मशहूर स्पेन के बार्सिलोना क्लब के प्रोफेशनल कोच अब दून के खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां सिखाने आ रहा हैं। वेल्हम ब्वॉयज स्कूल में 29 जुलाई से दो अगस्त तक पांच दिवसीय कैंप का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली एनसीआर में स्थित एफसी बार्सिलोना की एकेडमी एफसी बी स्कोला की पीआरओ सोनिया पिल्लई ने बताया कि कैंप में एफसी बीस्कोला इंडिया के डायरेक्टर डेविड जैरी खिलाड़ियों को पांच दिनों तक खेल की नई तकनीकियों की जानकारी देंगे।


कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
उनके साथ स्पेन से चार अन्य कोच भी कैंप में आएंगे। खुद डेविड जैरी एफसी बार्सिलोना के 7-8 साल तक कोच रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं।

वेल्हम ब्वॉयज स्कूल में शाम चार से छह बजे तक कैंप का आयोजन होगा। इसमें अंडर-8, 10, 12, 14 और 17 के ग्रुप बनाए जाएंगे। कैंप से कम से कम 10 खिलाड़ियों को एफसी बी स्कोला एकेडमी के लिए चुनने की कोशिश होगी।

एकेडमी में ट्रेनिंग के दौरान खिलाड़ियों को बार्सिलोना में क्लब स्तरीय मैचों में भी खेलने का मौका मिलेगा।

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-anshulk@ddn.amarujala.com और इस नंबर- 8392946708 पर संपर्क कर सकते हैं।)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed