फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fitness Center in Chandigarh Golf Range

ऐसा होगा चंडीगढ़ गोल्फ रेंज का फिटनेस सेंटर

Fri, 07 Mar 2014 02:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 07 Mar 2014 02:23 PM IST
विज्ञापन
Fitness Center in Chandigarh Golf Range
गोल्फ खेलते हुए अगर युवा गोल्फर्स घायल हो जाते है या फिर बैक पेन और मसल्स पुल हो जाते हैं तो इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए चंडीगढ़ गोल्फ रेंज में गोल्फ फिटनेस सेंटर को खोला गया है।
विज्ञापन


इसका उद्धाटन गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने किया। गोल्फ फिटनेस सेंटर को खासतौर पर जूनियर गोल्फर्स के लिए है। सीजीए जूनियर गोल्फ कैंप में ट्रेनिंग लेने वाले युवा गोल्फर्स इस फिटनेस सेंटर का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन


इस सेंटर को टीपीआई सर्टिफाइड ट्रेंनर की देखरेख में बच्चों को ट्रेंनिग दी जाएगी। जिससे युवा गोल्फर्स शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहकर गोल्फ खेल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनर सागर ने बताया कि यहां पर 6 से लेकर 8 आयु वर्ग और 8-12 आयु वर्ग के गोल्फ खिलाड़ियों को विभिन्न एक्साइज को कराया जाएगा, जिससे कि वह पूरी तरह फिट रहें।


ऐसा है फिटनेस सेंटर

इसमें 6 से 8 आयु वर्ग के युवाओं के लिए फन गेम्स को रखा गया है। जिनमें रोप क्लाइंबिंग, लेडर पर लटकते हुए आगे बढ़ना, सूमो बाल जिसे युवा ताकत लगाकर आगे धकेलते हैं। इसके बाद पोल एक्सराइज भी होती है, जिससे कि बच्चों के अपर बॉडी की मूवमेंट होती है। इसके अलावा रस्साकशी, सॉकर मुकाबले, थ्र्रो बॉल, बैलसिंग करने की ट्रेनिंग दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed