फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   first wrestling show in dehradun.

देहरादून में होगा देश का पहला रेसलिंग शो: खली

Tue, 06 Jan 2015 01:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 06 Jan 2015 01:53 PM IST
विज्ञापन
first wrestling show in dehradun.
भारत का पहला रेसलिंग शो उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में होगा। द ग्रेट खली ने यह वादा मुख्यमंत्री हरीश रावत से किया है।
विज्ञापन


रेसलिंग की दुनिया में द ग्रेट खली के नाम से मशहूर हिमाचल प्रदेश के दिलीप सिंह राणा उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का प्रमोशन करेंगे। इसकी शुरुआत मई-जून में दून में देश के पहले रेसलिंग शो के साथ होगी। खली ने सोमवार को देहरादून पहुंचकर मुख्यमंत्री हरीश रावत से यह वादा किया।

उत्तराखंड में 2018 में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार की रूपरेखा मुख्यमंत्री ने अभी से खींचनी शुरू कर दी है। बीजापुर हाउस में सोमवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत और अंतरराष्ट्रीय रेसलर ग्रेट खली ने इस पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन


पहली बार दून आए खली ने कहा कि उत्तराखंड ने अपनी खेल नीति लागू की है, जो शानदार है। इससे युवाओं को फायदा मिलेगा। खेल नीति लागू करने पर मैं बधाई देने दून आया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालंधर में खोलने जा रहे रेसलिंग इंस्टीट्यूट

first wrestling show in dehradun.

खली ने बताया कि वे अगले हफ्ते जालंधर में रेसलिंग इंस्टीट्यूट खोलने जा रहे हैं। जहां युवाओं को तैयार करेंगे। छह महीने बाद देहरादून में प्रमोशनल शो होगा। उनके इंस्टीट्यूट का पहला शो दून में होगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खुद खेल को बढ़ावा देने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने हर मदद का वादा भी किया है। यह शो बेहद शानदार होगा। इसमें डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टाइल रेसलिंग होगी। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के प्रमोशन के लिए खली ने आमंत्रण स्वीकारा है।

इस शो से खेलों की शुरुआत होग। इसके बाद अन्य शो भी होंगे। समापन जसपाल राणा की निशानेबाजी के साथ किया जाएगा। देश में रेसलिंग के भविष्य पर खली ने कहा कि यहां युवा जोश में है।

उनमें काफी दम है। उन्हें सही राह और ट्रेनिंग मिले तो वे भी जलवा दिखा सकते हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलिंग की मान्यता न होने के सवाल पर खली बोले, उसका प्रसारण यहां होता है तो खेल भी होना चाहिए। नहीं तो उसे भी बंद करा दें।

ब्रांड एंबेसडर का खुलासा शो मैच में
खली को राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि कुछ राज भी रहने दो। प्रमोशनल शो मैच के दौरान खुलासा होगा कि ब्रांड एंबेसडर खली होंगे या कोई और।

पुलिस कर्मियों के आग्रह पर थाने पहुंचे खली

first wrestling show in dehradun.

मुख्यमंत्री हरीश रावत से बीजापुर गेस्ट हाउस में मुलाकात कर हिमाचल लौट रहे द ग्रेट खली पुलिस कर्मियों के आग्रह पर सहसपुर थाना पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस कर्मियों के साथ चाय की चुस्कियां ली।

खली को थाने में देख पुलिस कर्मी रोमांचित हो उठे। उन्होंने खली के साथ फोटो खीचवाई। करीब 7 मिनट थाने में रुकने के बाद खली हिमाचल की ओर रवाना हो गए।

सहसपुर थानाध्यक्ष यशपाल सिंह की ड्यूटी खली के लौटते वक्त झाझरा चौकी क्षेत्र से हरबर्टपुर तक पहुंचाने की थी। रास्ते में थानाध्यक्ष ने खली से कुछ देर के लिए थाना चलने का आग्रह किया।

जिसे स्वीकारते हुए खली कुछ देर के लिए थाने में रुके। खली गर्मजोशी के साथ पुलिसकर्मियों से मिले। उन्होंने कहा कि वह भी पुलिस वाले हैं। इस मौके पर एसआई दिलबर सिंह नेगीए सुनील पंवार रविंद्र कुमार नितिन मोहन आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed