{"_id":"9f49767dea1219545c0486d34b714469","slug":"first-uttarakhand-cricket-league-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियांशु के नाबाद शतक से जिता उत्तरकाशी","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
प्रियांशु के नाबाद शतक से जिता उत्तरकाशी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 27 Jan 2015 02:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियांशु खंडूड़ी की नाबाद शतकीय पारी की मदद से उत्तरकाशी ने प्रथम उत्तराखंड क्रिकेट लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन अपनी पकड़ मजबूत कर ली। दूसरे मैच में ऊधमसिंह नगर की टीम पहले दिन मजबूत स्थिति में दिखायी दी।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान में उत्तरकाशी और चमोली के बीच मैच खेला गया। उत्तरकाशी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 72.3 ओवर में सभी विकेट गवांकर 311 रन का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
अंकित और आर्य सेठी ने पहले विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दी। अंकित ने 50, आर्य ने 38 रन बनाए। बल्लेबाज प्रियांशु खंडूड़ी ने 133 रन की शानदार पारी खेलकर टीम का स्कोर 311 पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। अक्षय और सन्नी ने 20-20 रन बनाए।
विज्ञापन
चमोली के संजय ने तीन, अखिलेश, अक्षय व विशाल ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक चमोली ने सात ओवर में दो विकेट खोकर 18 रन बनाए थे।
एसीए मैदान में नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के बीच मुकाबला खेला गया। नैनीताल पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.1 ओवर में 170 रन पर सिमट गए। राहुल ने 31, पीयूष ने 26, कार्तिक ने 20 रन बनाए। ऊधमसिंह नगर के राय ने 4, शुभम व उत्कर्ष ने 2-2 विकेट लिए।
जवाब में ऊधमसिंह नगर ने पहले दिन का मैच समाप्त होने तक बिना विकेट खोकर 116 रन बना लिए थे। आशीर्वाद 53 और तुषार 58 रन पर नाबाद लौटे।