फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   first day of all india junior badmiton tournament.

आल इंडिया जूनियर बैडमिंटन में उत्तराखंड का शानदार आगाज

Tue, 04 Aug 2015 09:56 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 04 Aug 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन
first day of all india junior badmiton tournament.

ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दिन उत्तराखंड की आन्या, प्रियंका, उमंग, पार्श्व, रोहन और अमन ने क्वालीफाइंग राउंड के पहले दौर में जीत दर्ज की। शैफाली गौतम को पहले दौर में वॉकओवर मिला। 20 से अधिक खिलाड़ियों को पहले दिन हार का सामना करना पड़ा। पहले दिन करीब 375 मुकाबले खेले गए, जो देर रात तक जारी थे।

विज्ञापन


परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल के बैडमिंटन हॉल में सुबह 9 बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। इसके बाद खेले गए मुकाबलों में अंडर-19 बालिका वर्ग में उत्तराखंड के पार्श्व राज ने अंकित सिंह को 15-5, 15-4, रोहन आहुजा ने हरियाणा के गौतम वालिया को 15-10, 10-15, 15-14, अमन नबियाल ने उत्तर प्रदेश के राघव वाजपेयी को 10-15, 15-11, 15-14, उमंग कौशिक ने हरियाणा के मगनेश को 15-6, 15-14 से हराया। महिला वर्ग में शैफाली गौतम को वॉकओवर मिला।
विज्ञापन


अंडर-19 बालिका एकल में गुजरात की जुई शाह ने उत्तराखंड की रागेश्री, हरियाणा की भाव्या ने स्निग्धा, दिल्ली की भारती पाल ने कनक रावत, उत्तर प्रदेश की राशी ने दिव्यांशी, केरल की ए वरीयथ ने दिव्यांशी शर्मा, दिल्ली की अनन्या ने मानवी पंत को पहले दौर में हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बालक वर्ग में इन्होंने मारी बाजी

first day of all india junior badmiton tournament.

बालक वर्ग में पंजाब के खुशफतेह ने उत्तराखंड के श्रीष बिष्ट, हरियाणा के संदीप ने आयुष, तेलंगाना के नजीर खान ने उत्कर्ष, हरियाणा के खुश ने मोहित, असम के ऐकियेन ने आकांक्ष, मध्य प्रदेश के यश ने अनंत, तेलंगाना के विग्नेश ने विश्वेष, आंध्र प्रदेश के धानिक कदरी ने वासु को हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

अंडर-17 बालिका वर्ग में उत्तराखंड की रागेश्री गर्ग को केरल की आदया, श्रेया वत्स को हरियाणा की मुस्कान, महाराष्ट्र की शलाखा को महाराष्ट्र की शौर्या के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

उद्घाटन समारोह में खेल सचिव शैलेश बगोली, आयोजन समिति के चेयरमैन आईजी संजय गुंज्याल, उप निदेशक खेल अजय अग्रवाल, जिला खेल अधिकारी सतीश सार्की, आयोजन समिति के सचिव लोकेश ओहरी, उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी, जिला एसोसिएशन के सचिव नवनीत सेठी, चीफ रेफरी गौरव खन्ना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed