फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fifa World Cup: Special Offers by Chandigarh Hotels

फीफा वर्ल्ड कप: यहां मिलेंगे स्पेशल ऑफर

Wed, 11 Jun 2014 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 11 Jun 2014 12:04 PM IST
विज्ञापन
Fifa World Cup: Special Offers by Chandigarh Hotels

ब्राजील में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप का क्रेज सिटी ब्यूटीफुल में भी सिर चढ़कर बोलेगा। इस दौरा शहर भी जमकर मस्ती करेगा। जी हां, सिटी के होटल हों या रेस्त्रां सभी में फुटबाल वर्ल्ड कप के लिए फाइनल काउंटडाउन शुरू हो गया है।

विज्ञापन


किसी ने अपने रेस्त्रां को फुटबाल का शेप देना शुरू कर दिया है तो किसी के बार में सज गईं हैं ट्राफियां। फुटबाल का यह क्रेज बढ़-चढ़कर बोलेगा जब लगेंगी एक के बाद एक जोरदार किक।

विज्ञापन

ड्रिंक्स और डिनर पर स्पेशल डिस्काउंट

Fifa World Cup: Special Offers by Chandigarh Hotels

चंडीगढ़ के होटलों में फुटबाल वर्ल्ड कप के दौरान ड्रिंक्स और डिनर पर स्पेशल डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा होटलों ने अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बड़ी स्क्रीन पर मैच दिखाने का इंतजाम किया है।

एक होटल मालिक के अनुसार चंडीगढ़ में फुटबाल का क्रेज ज्यादा है। सिटी के फुटबाल लवर्स पहले भी फुटबाल वर्ल्ड कप के दौैरान पूरा जश्न मनाते रहे हैं। होटल अरोमा में सबसे ज्यादा भीड़ जुटती है, इसलिए यहां की स्क्रीन रात तक आन रहेंगी।

होटलों में होंगे ये इंतजाम

Fifa World Cup: Special Offers by Chandigarh Hotels

फुटबाल लवर्स का क्रेज देखते हुए होटल के सेवेन वेस्ट रेस्टोरेंट में स्पेशल इंतजाम किए जा रहे हैं। इसमें स्क्रीन लगी है। ड्रिंक्स और डिनर के साथ मैच का मजा ले सकेंगे।
-रजत कपिल, जनरल मैनेजर, होटल वेस्टर्न कोर्ट

होटल में बड़ी स्क्रीन भी है और टीवी भी। हमारी कोशिश है कि सिटी के फुटबाल लवर्स को फुल एंज्वाय करवाया जाए।
-एमपीएस चावला, द आल्टियस

ब्राजील में होने वाले फुटबाल वर्ल्ड कप के लिए यहां भी व्यापक तैयारियां की गई हैं। इस दौरान फटबाल फैन्स को कई सरप्राइज मिलेंगे।
-जगन बैंस, जनरल मैनेजर, होटल माउंटव्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed