{"_id":"111308aee7d8f04491348496c83397b9","slug":"fifa-world-cup-footbal-fever-on-every-player","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्फर, रेसलर, आर्चर, सभी पर फुटबॉल का फीवर","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
गोल्फर, रेसलर, आर्चर, सभी पर फुटबॉल का फीवर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 17 Jun 2014 07:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिलाड़ी चाहे किसी भी खेल का हो, ब्राजील में हो रहे फुटबॉल वर्ल्डकप से वह क्रेजी हुआ जा रहा है। चंडीगढ़ के गोल्फर, शूटर, रेसलर, आर्चर हों या हैंडबॉल खिलाड़ी सबकी नजरें इन दिनों फुटबॉल पर हैं।
विज्ञापन
गोलफर तवलीन मैसी की फैन
शहर की इंटरनेशनल गोल्फ खिलाड़ी तवलीन बतरा मैसी की फैन हैं। अर्जेंटीना उनकी पसंदीदा टीम है। वह कहती हैं गोल्फ के बाद मुझे फुटबॉल से ही लगाव है। मैसी की जोरदार किक इंप्रैस करती है। उसमें ताकत और कलात्मकता का बेजोड़ मिश्रण है।
विज्ञापन
लेते हैं तालमेल की सीख
इंटरनेशनल हैंडबॉल खिलाड़ी सचिन के अनुसार वर्ल्डकप फुटबॉल का मैच देखने के लिए वह समय निकालते हैं। पुर्तगाल के क्रिस्टीनो रोनाल्डो उनके पसंदीदा खिलाड़ी हैं। सचिन के अनुसार फुटबॉल के खेल से खिलाड़ियों में आपसी तालमेल कैसे बनता है, इसकी प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
रेसलर डागर डट जाते हैं टीवी के सामने
इंटरनेशनल सतिंदर डागर के अनुसार वह फुटबॉल का मैच देखने के लिए टीवी के सामने डट जाते हैं। ब्राजील की टीम उनकी फेवरेट है, क्योंकि इस टीम में जीत की भूख अन्य से काफी ज्यादा है।
नेमार की तकनीक के कायल कपिल
अतंरराष्ट्रीय आर्चर कपिल के पसंदीदा फुटबॉलर ब्राजील के नेमार हैं। वह नेमार की तेजी के कायल हैं। इसी तरह शूटर अजितेश स्पेन की हार को खेल की किताब का एक नया सबक मानते हैं। वह कहते हैं कि स्पेन की हार से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला।