{"_id":"999216fffc20064e3808ef3bcd6aa6e2","slug":"fencing-team-of-city-beautiful-win-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्ाहर के तलवारबाजों ने देश्ा में बढ़ाया मान","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
श्ाहर के तलवारबाजों ने देश्ा में बढ़ाया मान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 14 Apr 2014 12:34 AM IST
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल के तलवारबाजों की टीम जूनियर नेशनल फेंसिंग प्रतियोगिता में तीसरे नंबर पर रही। छत्तीसगढ़ में खेली गई प्रतियोगिता में देशभर से 26 राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया। देश के जूनियर लेवल के बेहतरीन तलवारबाजों (लड़के/लड़कियों) ने एक-दूसरे के सामने कड़ी चुनौती पेश की। प्रतियोगिता में चंडीगढ़ के तलवारबाजों ने गोल्ड, सिल्वर, ब्रांज मेडल जीतकर शहर का मान बढ़ाया। चंडीगढ़ की कुल 24 सदस्यों की टीम में 15 खिलाड़ी गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-10 के थे। खिलाड़ियों ने कुल एक गोल्ड, दो सिल्वर और दो ब्रांज जीते।
विज्ञापन
किसने किसमें क्या जीता
- फॉयल इवेंट में लड़कियों ने टीम इवेंट में गोल्ड मेडल
- सेब्रे इवेंट में लड़कियों ने टीम इवेंट में सिल्वर मेडल
- फिल इवेंट में काजल और कशिश ने एकल वर्ग में ब्रांज मेडल
- सेब्रे इवेंट में रीटा ने एकल वर्ग में ब्रांज मेडल
- एपी इवेंट में लड़कों से उदयवीर ने सिल्वर मेडल
चार खिलाड़ी खेलेंगे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में
जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर शहर के चार तलवारबाजों काजल, कशिश, रीटा, उदयवीर को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
