{"_id":"df73275b9eefbe7e47904eaa670bfd3a","slug":"fc-mittal-trophy-chandigarh-beat-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफसी मित्तल ट्राफी: चंडीगढ़ ने अमृतसर को हराया","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
एफसी मित्तल ट्राफी: चंडीगढ़ ने अमृतसर को हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 13 Feb 2014 04:03 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ ने एफसी मित्तल टूर्नामेंट में अमृतसर को 87 रन के अंतर से पराजित कर दिया। इस जीत के साथ ही चंडीगढ़ के खाते में कुल चार अंक दर्ज हो गए।
विज्ञापन
अंक तालिका में अब चंडीगढ़ के कुल 12 अंक हैं। पीसीए स्टेडियम मे खेले गए मुकाबले में चंडीगढ़ ने पहले खेलते हुए उदय कौल के 70 और मनन वोहरा के 55 रनों की पारी की बदौलत पचास ओवर में आठ विकेट पर 222 रन बनाए।
विज्ञापन
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमृतसर की टीम 36.5 ओवर में 135 रनों के स्कोर पर सिमट गई। गौरव गंभीर ने चार विकेट झटके।
जीएमएसएस स्कूल सेक्टर-26 में खेले गए एक अन्य मुकाबले में लुधियाना ने जालंधर को 24 रनों से हराया।
पहले खेलने उतरी लुसियाना की टीम पचास ओवर में 200 के स्कोर पर आल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जालंधर की टीम 48.3 ओवर में 176 के स्कोर पर लुढ़क गई।
विज्ञापन