फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   farewell of master blaster Sachin Tendulkar

लोगों ने दी सचिन को अनोखे अंदाज में विदाई

Mon, 18 Nov 2013 11:04 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 18 Nov 2013 11:04 AM IST
विज्ञापन
farewell of master blaster Sachin Tendulkar

सिटी ब्यूटीफुल में सचिन तेंदुलकर को खूबसूरत अंदाज में विदाई दी गई। चंडीगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन ने क्रिकेट स्टेडियम-16 में इस मौके पर 15 किलो का केक काटकर जश्न मनाया।

विज्ञापन


इस अवसर पर काफी संख्या में सिटी के युवा क्रिकेटर और चंडीगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य भी मौजूद रहे। इस मौके पर युवाओं ने सचिन के तस्वीर लगे बैनर उठा रखे थे।
विज्ञापन


इन बैनर पर ‘वी मिस यू सचिन’, ‘सैल्यूट यू सचिन’, ‘सलाम सचिन’ के संदेश लिखे हुए थे। गौरतलब है कि सचिन ने मुंबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखिरी 200वां टेस्ट खेला। भारत ने यह सीरीज 2-0 से जीत ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेडियम में बैट के आकार के केक पर ‘सैल्यूट टू क्रिकेट लिजेंड सचिन’ लिखा हुआ था। युवा क्रिकेटरों और क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्यों ने सचिन के पोस्टरों के साथ रंग-बिरंगे गुब्बारों को हवा में छोड़कर सचिन के प्रति अपनी भावनाएं प्रकट की।


इसके बाद खिलाड़ियों ने केट काटा और मिठाइयां भी बांटी। यहां के युवा क्रिकेटर निपुण ने बताया कि हम मुंबई तो नही जा सके इसलिए सचिन को शहर से हम शुभकामनाएं दे रहे हैं।

अन्य क्रिकेटर जतिन ने कहा कि सचिन हमारे लिए पहले सुपर क्रिकेटर थे और रहेंगे। वे आदर्श क्रिकेटर के रूप में हमारे दिलों में बसे रहेंगे।

चंडीगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप छाबड़ा (पूर्व मेयर और मौजूदा पार्षद) ने कहा कि सबके प्यारे सचिन ने क्रिकेट को अलविदा क हा।

इसी मौके पर एसोसिएशन और युवा क्रिकेटरों की ओर से उन्हें फेयरवेल दी जा रही है।

क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर 16 के मैनेजर नैब सिंह ने कहा कि भारत में सचिन ने अपने टेस्ट कैरियर की शुरुआत यहां से की थी।

आज सचिन ने क्रिकेट को अलविदा कहा और मुझे खुशी है कि उसी स्टेडियम में हमने उनके लिए विदाई समारोह किया। क्रिकेट में उनके जज्बे के लिए उन्हें सलाम।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed