फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   england former cricket search talent in uttarakhand.

इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर फ्री ट्रेनिंग के लिए भारत में खोज रहे टैलेंट

Thu, 04 Feb 2016 12:08 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 04 Feb 2016 12:08 PM IST
विज्ञापन
england former cricket search talent in uttarakhand.

बरेली, दिल्ली, एनसीआर के बाद देहरादून में क्रिकेट प्रतिभा तलाशने पहुंचे इंग्लैंड के दो पूर्व क्रिकेटरों ने अपने अनुभव मीडिया से साझा किए।

विज्ञापन


इस दौरान दोनों ने बताया कि देशभर में पांच जगह कैंप लगाकर पांच प्रतिभावान खिलाड़ियों को चुना जाएगा, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया में निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


भारतीय गेंदबाजी को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब टेस्ट गेंदबाज एलन मुलाली ने कहा कि भारत में गेंदबाजों के बजाय बल्लेबाजों को ज्यादा तवज्जो दी जाती है। हालांकि उन्होंने इसे अपनी व्यक्तिगत राय बताया। वहीं इंग्लैंड के लिए 1992 और 1996 में वर्ल्ड कप खेले रोबिन स्मिथ ने इसके लिए भारत की स्लो पिचों को जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड और भारत में क्रिकेट को लेकर अंतर पर दोनों ने बताया कि हमारा नेशनल गेम क्रिकेट है। वहां पर लोकल और स्टेट लेवल पर खिलाड़ियों को काफी सुविधाएं दी जाती हैं।

ऑस्ट्रेलिया में फ्री क्रिकेट कोचिंग का सुनहरा मौका

england former cricket search talent in uttarakhand.

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि टी-20 युवा क्रिकेटरों के लिए अच्छा प्लेटफार्म है। पर इसमें भी कुछ कमियां है वो ये इस फॉर्मेट में खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करके नेम और फेम तो पा जाते हैं पर तकनीकी तौर पर खिलाड़ी मजबूत नहीं हो पाते हैं।

इसके लिए टेस्ट क्रिकेट ही सबसे बढ़िया माध्यम है। रॉबिन स्मिथ से बेहतर भारतीय गेंदबाज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कपिल देव और जवागल श्रीनाथ का नाम लिया। वहीं एलन मुलाली ने सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ को तकनीकी रूप से दक्ष बल्लेबाज बताया।

इस दौरान उत्तराखंड टी-20 एसोसिएशन के महासचिव जाबेद बट्ट और पुरोहित क्रिकेट एकेडमी के पंकज पुरोहित मौजूद रहे। पंकज ने बताया कि दोनो खिलाड़ियों को व्रोसिड कंपनी के डायरेक्टर सौरभ भांबरी ने देशभर में पांच बेहतर क्रिकेट खिलाड़ी चुनने के लिए नियुक्त किया है।

कंपनी ने पहला कैंप बरेली, दूसरा दिल्ली, तीसरा कैंप एनसीआर जबकि चौथा कैंप देहरादून में लगाया। अगला और अंतिम कैंप मुंबई में लगाया जाएगा। इन कैंपों में रॉबिन स्मिथ जहां बेहतर बल्लेबाजों को तलाशेंगे, वहीं मुलाली का फोकस गेंदबाजों पर होगा। इन कैंपों के समापन के बाद दोनों खिलाड़ियों की रिपोर्ट के आधार पर पांच बेहतर खिलाड़ी चुने जाएंगे, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया में फ्री क्रिकेट कोचिंग दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed