उत्तराखंड की एकता के आगे नाचेंगी अंग्रेज खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट की फिरकी पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए चुना है।
भारतीय टीम इंग्लैंड के साथ टेस्ट और वनडे सीरीज खेलेगी। बीसीसीआई की ऑल इंडिया सीनियर वूमेनस सलेक्शन कमेटी ने चैलेंजर टॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के बाद 14 जुलाई को टीम की घोषणा की थी।
जिसमें अल्मोडा के खजांची मोहल्ला निवासी एकता बिष्ट को लंबे इंतजार के बाद टेस्ट टीम में जगह मिली है। मिताली राज की अगुवाई वाली भारतीय टीम इंग्लैंड के साथ चार दिवसीय चार टेस्ट मैच और तीन वनडे मैच खेलेगी।
13 अगस्त से सीरीज
सीरीज का आगाज 13 अगस्त को वार्मस्ले सीजी में होगा। इस साल 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ क्रिकेट कैरियर की शुरुआत करने वाली एकता भारतीय टीम की प्रमुख स्पिनर है। उत्तर प्रदेश रणजी टीम की सदस्य एकता दो वर्ल्ड कप खेलने वाली उत्तराखंड की एकमात्र महिला खिलाडी हैं।
बांए हाथ की फिरकी गेंदबाज एकता टी-20 विश्व कप क्वालीफाइंग मुकाबले में हैट्रिक लेने वाली पहली भारतीय महिला गेंदबाज हैं।
एकता बिष्ट के कोच लियाकत अली ने बताया कि एकता ने इंग्लैंड दौरे में चुने जाने के लिए जमकर मेहनत की थी। इस बीच एकता ने अपनी गेंदबाजी में भी विविधता लाने का प्रयास किया है।
कुछ खास गेंदें इंग्लैंड दौरे में एकता फेंक सकती है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों हुई चैलेंजर टॉफी में उत्तराखंड की एकता बिष्ट ने शानदार प्रदर्शन किया। जिस कारण इंग्लैंड दौरे के लिए एकता को चुना गया है। भारतीय टीम 3 अगस्त को इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होगी।