फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ekta bisht selected in indian woman cricket team.

महिला क्रिकेट टीम में उत्तराखंड की एकता की एंट्री

Fri, 07 Nov 2014 05:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 07 Nov 2014 05:55 AM IST
विज्ञापन
ekta bisht selected in indian woman cricket team.

उत्तराखंड की स्पिनर एकता बिष्ट को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम में जगह दी गई। अल्मोड़ा निवासी एकता 16 नवंबर से शुरू हो रहे एकमात्र टेस्ट मैच में बतौर स्पिनर खेलेंगी।

विज्ञापन


अल्मोड़ा के खजांची मोहल्ले से निकलकर एकता बिष्ट ने टीम इंडिया में जगह मजबूत कर ली है। श्रीलंका में हुए टी-20 विश्व कप से बाहर होने के बाद क्वालीफाइंग मैच में एकता ने हैट्रिक लेकर कीर्तिमान बनाया। टी-20 और वनडे मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए एकता ने टेस्ट टीम में भी जगह बनाई।
विज्ञापन


13-16 अगस्त 2014 को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में एकता ने 1.15 की इकॉनोमी से 44 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र मैच 16-19 नवंबर तक गंगोत्री ग्लैड्स मैसूर में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकता के कोच लियाकत अली बताते हैं कि साल 2001 में एकता ने लेफ्ट आर्म ऑफ ब्रेक बॉलर के तौर पर अल्मोड़ा स्टेडियम ज्वाइन किया। 2003 में कुमाऊं विश्वविद्यालय की कमान संभालने वाली एकता का अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत इंग्लैंड के विरुद्ध साल 2010 में हुई। इसके बाद एकता टी-20 और वन-डे विश्व कप, एशिया कप में भी अपने खेल का जलवा बिखेर चुकी हैं।

श्वेता वर्मा और स्नेह राणा इंडिया ए में

ekta bisht selected in indian woman cricket team.

उत्तराखंड की ही श्वेता वर्मा और स्नेह राणा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए भारतीय ए टीम में जगह मिली है। श्वेता मूल रूप से पिथौरागढ़ के थल क्षेत्र की निवासी हैं।

अल्मोड़ा स्टेडियम से ही उन्हें खेल की बारीकियां सीखी। वे न सिर्फ शानदार बल्लेबाज हैं बल्कि वो विकेटकीपर भी हैं। श्वेता उत्तर प्रदेश के लिए भी खेल चुकी हैं।

देहरादून के सिनौला गांव की निवासी स्नेह राणा पंजाब की महिला टीम की खिलाड़ी हैं। स्नेह का चयन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले दो दिवसीय अभ्यास मैच और एक वन डे अभ्यास मैच के लिए किया गया है। पहला अभ्यास मैच 12 नवंबर, दूसरा 13 नवंबर और तीसरा 22 नवंबर से खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed