{"_id":"8ec9b3402376f9754b1cd79388a022b5","slug":"eklavya-singh-reached-final-qualifying-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकलव्य सिंह पहुंचे फाइनल क्वालीफाइंग दौर में","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
एकलव्य सिंह पहुंचे फाइनल क्वालीफाइंग दौर में
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 04 Jan 2014 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएलटीए ट्रेनी और वाइल्ड कार्ड से एंट्री करने वाले एकलव्य सिंह ने 7वीं वरीयता प्राप्त ध्रुवपाल को 6-2,4-2,6-4 से हराकर आईटीएफ ग्रेड 3 टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल क्वालीफाइंग दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
टूर्नामेंट चंडीगढ़ लॉन टेनिस स्टेडियम (सीएलटीए) सेक्टर 10 में शनिवार से शुरू हुआ। इसमें भारत सहित विदेशी खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं।
दिन में खेले गए अन्य मुकाबलों में श्रेय गुप्ता ने निहित रावल को पहला सेट 6-4 से हराया लेकिन वे दूसरा सेट 7-5 से हार गए। मैच में दोबारा वापसी करते हुए श्रेय गुप्ता ने अगला सेट 6-2 से जीतकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
टॉप सीड ली हून जुन ने लवीश नेहरा को 6-3,6-3 से हराकर अगले दौर मे प्रवेश किया। वहीं लड़कियों के वर्ग में तीसरी वरीयता प्राप्त रमन ने अंकुशा डार को 2-6,7-6,6-0 से हरा दिया।
विज्ञापन
छठी वरीयता प्राप्त इन शू ने श्रान्या नागपाल को 7-6,6-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।