फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon rushed Paralympic athlete, visually impaired players are in the fray

पैरालंपिक खिलाड़ी पहुंचे दून, दृष्टिबाधित खिलाड़ी भी होंगे मैदान में

Sat, 13 Feb 2016 03:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून Updated Sat, 13 Feb 2016 03:11 PM IST
विज्ञापन
Doon rushed Paralympic athlete, visually impaired players are in the fray

अमर उजाला फाउंडेशन, रोटरी क्लब और पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के संयुक्त प्रयास से पुलिस लाइन देहरादून में शुरू होने जा रहे पैरालंपिक खिलाड़ियों के कैंप और चैंपियनशिप के लिए विभिन्न जनपदों से खिलाड़ी और खेल प्रेमी दून पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन


इस दौरान 15 दृष्टिबाधित खिलाड़ी मैदान में दौड़ेंगे। साथ ही एथलेटिक्स, सिटिंग वॉलीबॉल केइवेंट भी आयोजित किए जाएंगे।
अमर उजला फाउंडेशन, रोटरी क्लब देहरादूून सेंट्रल और पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से यह आयोजन आज से पुलिस लाइन में किया जा रहा है।

14 फरवरी तक चलने वाले इस कैंप के बाद पैरालंपिक चैंपियनशिप भी आयोजित की जाएगी। पैरालंपिक प्रेम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव प्रेम कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप के लिए पौड़ी गढ़वाल से दो, टिहरी गढ़वाल केचार, चमोली से एक, उत्तरकाशी के दो, पिथौरागढ़ से 11, बागेश्वर से तीन, ऊधमसिंहनगर से सात, हरिद्वार से 11 पहुंचे दून चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं देहरादून जनपद के नये पैरालंपिक खिलाड़ियों ने शुक्रवार को प्रशिक्षण भी लिया। देहरादून जनपद के लगभग 30 खिलाड़ी पहुंचेंगे प्रशिक्षण लेंगे। वहीं देहरादून एनआईवीएच, बैंक, नेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लांइड के 15 दृष्टिबाधित खिलाड़ी भी मैदान में दौड़ेंगे। उन्होंने बताया कि इस मौके पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष राजेश गोयल, कर्नल पटनायक, संजीव शर्मा, नीना संजीव शर्मा सहित अमर उजाला फाउंडेशन की टीम भी मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंप में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, हाई जंप, भाला फेंक, चक्का फेंक, गोला फेंक, सिटिंग वालीबॉल केइवेंट होने हैं। पैरालंपिक खिलाड़ियों को कैंप केदौरान तकनीकी गुर भी सिखाए जाएंगे। इस दौरान उन्हें फिटनेस, डायट और पैरालंपिक खेलों में अपना भविष्य संवारने की पूरी जानकारी दी जाएगी।


पैरालंपिक में जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर सहित एशियन, कॉमनवेल्थ पैरालंपिक, वर्ल्ड पैरालंपिक और पैरा ओलंपिक जो कि रियो में इस बार होने वाला है की जानकारी दी जाएगी। राज्य सरकार की ओर से क्या-क्या सुविधाएं दी जा रही हैं का जिक्र भी खिलाड़ियों को शेयर की जाएगी। कैंप सुबह ग्यारह बजे से पुलिस लाइन में शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed