{"_id":"a3c2280fa4d91b68c317bdf5e7f3110d","slug":"doon-hockey-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट लारेंस ने दोहरी जीत से किया आगाज","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
सेंट लारेंस ने दोहरी जीत से किया आगाज
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 13 Apr 2014 03:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्तरीय अंडर-15 सिक्स-ए-साइड दून हाकी लीग के पहले दिन सेंट लारेंस स्कूल ने दोहरी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
ये भी जीते
स्कॉलर्स होम, गुरु नानक इंटर कॉलेज और सेंट एग्निस ने भी जीत के साथ आगाज किया, जबकि किंगस्टन पब्लिक स्कूल और कैंट इंटर कॉलेज के बीच मैच ड्रा रहा।
पवेलियन ग्राउंड में शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे सेंट लारेंस और स्कॉलर्स होम-रेड के बीच उद्घाटन मैच खेला गया। 30 मिनट के मैच के तीसरे मिनट में कैलाश, 12वें और 14वें मिनट में सुमित ने गोल दागकर सेंट लारेंस को 3-0 से जीत दिलाई।
दूसरा मैच केवि क्लब और स्कॉलर्स होम-ब्लू के बीच खेला गया। मैच के 11 वें मिनट में दीपांशु, 15वें और 18वें मिनट में अनमोल ने दो गोल कर स्कॉलर्स होम को 3-0 से जीत दिलाई।
विज्ञापन
दून स्कूल-ब्लू के बीच कांटे की टक्कर
तीसरे मैच में रोहित की हैट्रिक की बदौलत गुरु नानक बालक इंटर कॉलेज ने कैंट इंटर कॉलेज को 5-1 से एकतरफा शिकस्त दी। गुरु नानक के लिए नितिन और निशांत ने 1-1 गोल दागे।
विज्ञापन
चौथे मैच में सेंट लारेंस और दून स्कूल-ब्लू के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मैचे के 5वें मिनट में ही लारेंस के प्रदीप ने गोल कर दून स्कूल को चौंका दिया। 11वें मिनट में प्रदीप ने दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया।
दून स्कूल की ओर से जवाबी हमला करते हुए 18वें मिनट में अजिस्तयार ने गोल दून स्कूल का खाता खोला। मगर इसके बाद सेंट लारेंस ने गोल नहीं होने दिया और 2-1 से जीत हासिल की।
पांचवें मैच में राकेश के हैट्रिक सहित चार गोलों की मदद से सेंट एग्निस इंटर कॉलेज ने दून स्कूल-रेड को 4-0 से करारी शिकस्त दी। प्रतियोगिता का उद्घाटन वरिष्ठ हाकी खिलाड़ी आदित्य प्रकाश ने किया।
इस मौके पर जिला खेल अधिकारी सतीश सार्की, पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी सीबी थापा, रविंद्र सिंह, प्रवीन जुयाल, कामिनी धीमान, सरस्वती बिष्ट, नितिन जोशी, माधुरी नवानी, पूजा गुसाईं, राजेश सौलंकी, दीपक बिष्ट, वाल्मिकी चौरसिया आदि मौजूद थे।