{"_id":"a6e8264d0e4de74aa871f17826d667c4","slug":"dolphins-cricket-team-coach-lance-klusener-about-champions-league-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'चैंपियंस लीग की हर चुनौती को तैयार हम'","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
'चैंपियंस लीग की हर चुनौती को तैयार हम'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 17 Sep 2014 03:54 PM IST
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की घरेलू टी-20 टीम डॉलफिंस के कोच दक्षिण अफ्रीका के पूर्व आलराउंडर लांस क्लूजनर ने कहा कि चैंपियंस लीग में वह हर चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन
चैंपियंस लीग में डालफिंस को अपना पहला मुकाबला पर्थ स्क्रचर्स के साथ 20 सितंबर को पीसीए स्टेडियम मोहाली में खेलना है। लांस क्लूजनर ने कहा कि उनकी टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
चैंपियंस लीग इन खिलाड़ियों के लिए बेहतर मौका लेकर आया है। इनकेपास अपने आप को साबित करने का सुनहरा मौका है। टीम के कप्तान मोरनी वेन वैक ने प्रेस वार्ता में बताया कि अगर आप फिट हो तो अधिक उम्र कोई मायने नहीं रखती है।
विज्ञापन
टीम में तीस वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ी के बारे किए गए सवाल को नकारते हुए उन्होंने कहा कि टी-20 क्रिकेट में उम्र मायने नहीं रखती है। उनके अनुसार, टीम में कई युवा और अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो किसी भी मैच का पासा पलटने की क्षमता रखते हैं।