{"_id":"7533cc0a507ca6fc769aa9fa300f0dc5","slug":"district-level-hockey-tournament-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय हॉकी में स्पोर्ट्स कॉलेज की धूम","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
जिला स्तरीय हॉकी में स्पोर्ट्स कॉलेज की धूम
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 26 Aug 2014 01:24 PM IST
विज्ञापन
मेजर ध्यानचंद की स्मृति में देहरादून में आयोजित जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर ने दोहरी जीत दर्ज कर शानदार आगाज किया।
विज्ञापन
इन टीमों ने भी दर्ज की जीत
वहीं, बालक वर्ग में गुरु नानक पब्लिक स्कूल और बालिका वर्ग में एमकेपी इंटर कॉलेज, वेल्हम गर्ल्स और यूनिसन वर्ल्ड स्कूल ने भी जीत दर्ज की।
वेल्हम गर्ल्स स्कूल में जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में बालक वर्ग के पहले मैच में स्पोर्ट्स कालेज रायपुर ने आर्यन स्कूल को 6-0 से शिकस्त दी। दूसरे मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज-बी ने सेंट एग्निस को 1-0 से हराया।
विज्ञापन
बालक वर्ग के तीसरे मैच में गुरु नानक पब्लिक स्कूल ने स्पोर्ट्स कॉलेज जूनियर को 4-3 से शिकस्त दी। बालिका वर्ग के पहले मैच में एमकेपी इंटर कॉलेज ने जीजीआईसी को 5-0 से हराया।
विज्ञापन
दूसरे मैच में वेल्हम गर्ल्स स्कूल ने सीएनआई बालिका इंटर कॉलेज 5-0 और तीसरे मैच में यूनिसन वर्ल्ड स्कूल ने सेंट एग्निस को 3-0 से हराया। टूर्नामेंट का उद्घाटन एडीएम वित्त प्रताप सिंह शाह ने किया।
इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी सतीश कुमार सार्की, वेल्हम गर्ल्स के खेल विभाग के प्रमुख विनोद वाच्छानी आदि मौजूद थे।