फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DGP announced prize money for world police game medalist.

वर्ल्ड पुलिस गेम्स: विजेता मनीष को विभाग देगा 5 लाख

Fri, 10 Jul 2015 01:42 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 10 Jul 2015 01:42 PM IST
विज्ञापन
DGP announced prize money for world police game medalist.

फायर फैक्स वर्ल्ड पुलिस एवं फायर गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे उत्तराखंड पुलिस के जवानों से पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बीएस सिद्धू ने मिलकर उन्हें बधाई दी। गुरुवार को डीजीपी ने ओलंपिक गेम्स और वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर चुके एथलीट मनीष रावत को 5 लाख रुपये की धनराशि देने की स्वीकृति दी।

विज्ञापन


अमेरिका के वर्जीनिया प्रांत में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एवं फायर गेम्स 2015 में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे उत्तराखंड पुलिस के एथलीट मुकेश रावत और महिला बॉक्सर कमला बिष्ट गुरुवार को पुलिस मुख्यालय पहुंचीं। डीजीपी ने दोनों खिलाड़ियों को पदक जीतने पर बधाई और आगामी राष्ट्रीय खेलों के लिए शुभकामना दी।
विज्ञापन


डीजीपी ने बताया कि वर्ल्ड पुलिस एवं फायर गेम्स में 5 किमी वाक रेस में स्वर्ण पदक जीतने वाले मनीष रावत को उच्च स्तर की खेल सामग्री और विशेष पौष्टिक आहार के लिए 5 लाख रुपए की धनराशि प्रदान करने की पुलिस मुख्यालय की संस्तुति को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले अन्य खिलाड़ियों को भी पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

मसूरी पहुंचने पर मुकेश का जोरदार स्वागत
अमेरिका के वर्जीनिया प्रांत में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एवं फायर गेम्स 2015 में देश के लिए तीन स्वर्ण पदक जीतने वाले मुकेश रावत का घर पहुंचते ही नगरवासियों ने जोरदार स्वागत किया। उनके सम्मान में मालरोड पर भारी संख्या में स्थानीय युवक पहुंचे।

युवकों ने मुकेश को कंधे पर उठाकर पूरी मालरोड का चक्कर लगाया। ढोल-दमाऊ के साथ उसे पैतृक गांव खेतवाला ले गए। गांव में भी देर रात तक जश्न मनाया गया। गुरुवार दोपहर मुकेश रावत का गांधी चौक पर सम्मान किया गया।

मेला वर्गीकरण अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला, पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सतीशचंद्र ढौंडियाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मेघ सिंह कंडारी, पालिका सभासद अनुज गुप्ता आदि इस मौके पर शामिल रहे।


गांव पहुंचने पर मुकेश की बहन आरती ने तिलक लगाकर अपने भाई का स्वागत किया। बता दें कि मुकेश ने इंटर तक की पढ़ाई निर्मला इंटर कालेज बार्लोगंज से की है। मुकेश की बहन आरती भी एथलीट है। गांव में ग्राम प्रधान माधुरी मेलवान, क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम सिंह रावत समेत अनेक लोगों ने मुकेश का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed