{"_id":"86b15615f1ee33ebdb8152aef5b674b1","slug":"dev-samaj-win-basketball-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबॉल के लीग मैच में देव समाज की जीत","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
बास्केटबॉल के लीग मैच में देव समाज की जीत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 02 Feb 2014 09:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज बास्केटबॉल और वालीवॉल के लीग मुकाबले रविवार को पीयू गाउंड में खेले गए।
विज्ञापन
इंटर कॉलेज बास्केटबॉल (वुमेन) मुकाबलों में देव समाज कॉलेज ऑफ एजुकेशन,चंडीगढ़ ने मालवा सेंट्रल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, लुधियाना को 10-8 से हरा दिया।
अन्य लीग मुकाबलों में दसमेश गर्ल्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन मुक्तसर ने डीडी जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन लुधियाना की टीम को 42-6 से, दसमेश गर्ल्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन बादल ने गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन चंडीगढ़ को 32-08 से हरा दिया।
विजेता टीम से बजिंद्रर कौर ने 15 और प्रवीन कौर ने 13 अंक बनाए। वहीं हारने वाली टीम से शिबम ने 4 और तनजीन ने 4 अंक बटोरे।
वहीं इंटर कॉलेज वालीवॉल (मेन) के लीग मुकाबलों में डिपार्टमेंट ऑफ इवनिंग स्टडीज पीयू ने केनवे कॉलेज ऑफ एजुकेशन अबोहर को 2-0(25-5,25-11) से, गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन चंडीगढ़ ने जेडी कॉलेज ऑफ मुक्तसर की टीम को 2-0 (25-19, 25-14) से हरा दिया।
विज्ञापन