{"_id":"2f7cadcda7730a55235e95e280092502","slug":"dev-samaj-college-inter-college-badminton-champion","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन चैंपियन बना देव समाज कॉलेज ","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
बैडमिंटन चैंपियन बना देव समाज कॉलेज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 30 Jan 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देव समाज कॉलेज ऑफ एजूकेशन फॉर वुमन, चंडीगढ़ पीयू इंटर कॉलेज बैडमिंटन (वुमन) ने टीम चैंपियनशिप जीत ली।
विज्ञापन
गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजूकेशन चंडीगढ़ दूसरे स्थान पर रहा। फाइनल मुकाबले में देव समाज कॉलेज ऑफ एजूकेशन फारॅ वुमन, चंडीगढ़ की टीम ने गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजूकेशन चंडीगढ़ की टीम को 2-1 से हरा दिया।
फाइनल में नमृता ने पारुल को 21-8, 21-10 से, मेघना ने किटी बतरा को 21-4, 21-4 से हराया। डबल्स में पूनम और नमृता की जोड़ी ने मेघना और पारुल की जोड़ी को 21-11, 21-15 से हरा दिया।
विज्ञापन
वहीं, पीयू इंटर कॉलेज टेबल टेनिस (मेन) में डीएवी कॉलेज ऑफ एजूकेशन फाजिल्का (फिरोजपुर) चैंपियन बना। गुरु राम दास बीएड कॉलेज जलालाबाद (फिरोजपुर) रनर अप रहा।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन फाजिल्का (फिरोजपुर)की टीम ने गुरु राम दास बीएड कॉलेज जलालाबाद (फिरोजपुर) की टीम को 3-2 से हरा दिया।
इनमें संदीप ने विशाल को 11-4, 11-9, 11-8 से, राघव ने सुमित को 11-6, 11-4, 11-1 से, हरजिंदर सिंह ने अक्षय को 11-4, 11-2, 11-2 से, संदीप ने राघव को 11-5, 11-9, 11-9, 11-8 से, विशाल ने सुमित को 11-5, 11-4, 11-6 से हरा दिया।