फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   delhi beat punjab in Syed Mushtaq Ali T-20 Trophy cricket

वीरू की विस्फोट पारी, दिल्ली ने पंजाब को रौंदा

Fri, 04 Apr 2014 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 04 Apr 2014 10:51 AM IST
विज्ञापन
delhi beat punjab in Syed Mushtaq Ali T-20 Trophy cricket

सैयद मुश्ताक अली टी-ट्वटी ट्राफी में आखिर वीरू का बल्ला चल ही निकला। टूर्नामेंट में अपने तीसरे मुकाबले में दिल्ली के वीरेंद्र सहवाग ने 35 गेंदों की 67 रन की विस्फोटक पारी की बदौलत दिल्ली की टीम ने पंजाब को उनके ही घर में 6 विकेट से करारी शिकस्त दी।

विज्ञापन


पंजाब और दिल्ली के बीच ट्राफी का मुकाबला मोहाली स्थित पीसीए स्टेडियम मोहाली में वीरवार को खेला गया। मैच में टॉस जीतकर दिल्ली की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण को चुना। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धार्रित 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए।
विज्ञापन

पंजाब की अच्छी रही शुरुआत

delhi beat punjab in Syed Mushtaq Ali T-20 Trophy cricket

पंजाब की ओर से सलामी बल्लेबाजी जोड़ी मनन वोहरा और मनदीप सिंह ने पहले विकेट के लिए 59 रन जोड़े। टीम को पहला झटका तब लगा जब ममन वोहरा 41 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इसकेबाद क्रीज पर उतरे पंजाब के कप्तान हरभजन सिंह ने आते कुछ शॉट्स लगाकर हाथ खोले ही थे कि वह 16 केनिजी स्कोर पर गेंदबाज रजत भाटिया का शिकार बने। इस पारी में 3 चौके लगाए। मनदीप सिंह 36 रन बनाकर रनआउट हुए।

गुरकीरत सिंह ने 29 रन की नाबाद पारी खेली। पंजाब की टीम 20 ओवर में 169 रन बनाए। गेंदबाजी में इंशात शर्मा ने 2 विकेट, पीबी अवाना ने 2 विकेट, रजत भाटिया ने 1 विकेट चटकाया। जवाब में पीछा करने उतरी दिल्ली की सलामी जोड़ी वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दी।

गौतम गंभीर 40 के स्कोर पर आउट

delhi beat punjab in Syed Mushtaq Ali T-20 Trophy cricket

दोनों खिलाड़ियों ने पंजाब के गेंदबाजों की ढीली गेंदों को बाउंड्री के पार पहुंचाकर स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाते रहे। तेजी से खेलते हुए दोनो ने 5 ओवर में स्कोर 61 पर पहुंचाया। टीम का स्कोर 78 पहुंचा तभी गौतम गंभीर 40 के स्कोर पर आउट हो गए।

आउट होने से पहले 25 गेंदों पर खेली इस पारी में गौतम ने 5 चौके और 1 छक्का जमाया। इसके बाद एसवाई नरवाल ने वीरू का साथ निभाने क्रीज पर उतरे।

विज्ञापन

वीरू ने अर्धशतक जमाया

delhi beat punjab in Syed Mushtaq Ali T-20 Trophy cricket

इसी बीच वीरू ने अपना अर्धशतक जमा दिया। इसके बाद वह और अधिक तेजी से रन बटोरने लगे। टीम को स्कोर जब 153 पहुंचा तभी सेट होकर खेल रहे वीरू 67 के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए।

आउट होने से पहले वीरेंद्र सहवाग में 35 गेंद पर 67 रन बनाए। इस पारी में 13 चौके जमाए।  टीम से उन्मुक्त चांद 14 और रजत भाटिया 4 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली की टीम 18.2 ओवर में 4 विकेट पर 178 रन बनाकर मैच को जीत लिया।

पंजाब की टीम के कप्तान हरभजन चोटिल

delhi beat punjab in Syed Mushtaq Ali T-20 Trophy cricket

गेंदबाजी करने उरती पंजाब की टीम के कप्तान हरभजन सिंह आते ही अपने दांए हाथ में चोट लगा बैठे। इसी केचलते दिल्ली के खिलाफ भज्जी एक भी गेंद नही फैंक पाएं।

इसके चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि शुक्रवार को सर्विस की टीम केसाथ उनका मुकाबले में खेलना संदिग्ध लगा रहा है। हलांकि पंजाब टीम के कोच भूपिदंर सिंह सीनीयर ने बताया कि कल मैच से पहले भज्जी की चोट का जायया लेने केबाद ही उनके खेलने पर फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed