फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun won state level hockey tournament

देहरादून को पेनल्टी स्ट्रोक से मिला खिताब

Sat, 24 Jan 2015 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 24 Jan 2015 12:17 PM IST
विज्ञापन
dehradun won state level hockey tournament

प्रतिद्वंद्वी हरिद्वार पर महज एक गोल से जीत दर्ज कर देहरादून ने राज्य स्तरीय महिला ओपन हाकी का खिताब अपने नाम कर लिया। वेल्हम गर्ल्स स्कूल में शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में हरिद्वार को 5-4 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। दून को पेनल्टी स्ट्रोक ने जीत दिलाई।

विज्ञापन


उसकी ओर से पूजा, वर्षा, रंजना और अनिता ने गोल किए। हरिद्वार की ओर से अंजलि, तारामेश्वरी और मोनिका ने गोल दागे। इससे पहले निर्धारित समय तक मैच एक-एक की बराबरी पर रहा, जिस वजह से हार-जीत के निर्णय को पेनल्टी स्ट्रोक का सहारा लिया गया।
विज्ञापन


निर्णायकों की भूमिका खड़क बहादुर, पंकज रावत, बलविंदर सिंह, अमित कटारिया, महेंद्र, दीपक रावत, दीपक बिष्ट, नरगिस इरफान, कामिनी धीमान, सुधा रानी ने निभाई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह रहे। उन्होंने विजेता और उप-विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी सतीश कुमार सार्की, दिनेश असवाल, सीबी थापा, विजय धम्मी, वाल्मीकि चौरसिया, जसबीर सिंह, अरविंद डंगवाल, शैल बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed