{"_id":"1bfa4359ef18bb2c843c14bf36ab7aa9","slug":"dehradun-won-basketball-championship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबॉल चैंपियनशिप पर दून ने जमाया कब्जा","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
बास्केटबॉल चैंपियनशिप पर दून ने जमाया कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 02 Oct 2014 09:50 PM IST
विज्ञापन
बास्केटबॉल चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जमकर जौहर दिखाए। बालक और बालिका वर्ग के फाइनल मैचों में देहरादून की टीम चैंपियन बनी।
विज्ञापन
गुरुवार को सब डिस्ट्रिक बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित बास्केट बाल चैंपियनशिप के समापन के मौके पर रोमांचक मुकाबले हुए। मुख्य अतिथि नगर निगम मेयर मनोज गर्ग ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
हरिद्वार सिटी को हराकर बना विजेता
बालक वर्ग के सेमीफाइनल मैच में हरिद्वार सिटी ने हरिद्वार डिस्ट्रिक्ट को 73-61 से हरा फाइनल में जगह बनाई। सर्वाधिक 34 अंक वैभव चौधरी के रहे। दूसरे सेमीफाइन मैच में देहरादून ने मसूरी को 43-27 से पराजित कर जीत दर्ज की। सबसे अधिक 25 अंक अमित ने पाए।
विज्ञापन
बालक वर्ग के रोमांचक फाइनल में हरिद्वार सिटी को हरा देहरादून विजेता बना। बालिका वर्ग के सेमीफाइनल मैच में देहारदून ने हरिद्वार को हराया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में मसूरी ने काशीपुर को शिकस्त दी।
बालिका वर्ग में भी जीता दून
बालिका वर्ग के फाइनल मैच में हरिद्वार सिटी को परास्त कर देहरादून टीम विजेता बनी। आयोजन सचिव संजय चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संदीप चौधरी, मैनेजिंग डायेरक्टर एचईसी अमित गोयल, राकेश नागपाल, स्वामी शरद पुरी, विनोद वच्छानी शिवम अहुजा, संजय चौहान, सागर, सीमरन प्रीत, उज्जवल वालिया, प्रेम चौहान आदि मौजूद रहे।