{"_id":"3c0bf0d900cfcc64e4a0fc0857658493","slug":"dehradun-host-38-national-games-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून करेगा 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी ","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
देहरादून करेगा 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 10 Apr 2015 12:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिलने के बाद देहरादून को इसका जिम्मा सौंपा गया है। हल्द्वानी और रुड़की को सह मेजबान शहर चुना जा सकता है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि 18 अप्रैल को राष्ट्रीय खेलों के लिए राज्य सरकार, उत्तराखंड ओलंपिक संघ और भारतीय ओलंपिक महासंघ के बीच एमओयू होगा। इसके बाद भारतीय ओलंपिक महासंघ की टीम खेलों की सुविधा के लिए जगह का चयन करेगी, जिसमें राज्य सरकार का कंसलटेंट भी शामिल होगा।
विज्ञापन
वर्ष 2018 में उत्तराखंड में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन और समापन समारोह राजधानी देहरादून में होगा। रायपुर में बन रहे राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में समारोह का आयोजन होगा। रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर को मुख्य आयोजन स्थल के रूप में तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो देहरादून में करीब 16 खेलों का आयोजन होगा, जबकि शेष 16 खेल अन्य शहरों में होंगे। माना जा रहा है कि खेल सुविधाओं और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को देखते हुए हल्द्वानी प्रमुख सह मेजबान शहर के रूप में प्रस्तावित है, जबकि वाटर गेम्स के लिए टिहरी और रुड़की में से एक शहर का चयन किया जाना है।
सुविधाओं और वाटर गेम्स के लिए बने ताल को देखते हुए रुड़की का दावा अधिक मजबूत है। खेल विभाग ने राष्ट्रीय खेलों का मुख्य कार्यालय भी स्पोर्ट्स कॉलेज को बनाया है। उप निदेशक अजय अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल अभी सिर्फ मेजबान शहर का चयन हुआ है, यहां उद्घाटन और समापन समारोह होगा। खेलों के लिए अन्य शहरों का चयन बाद में होगा।