{"_id":"1c3756f8f5c6976330d49e79c2497b01","slug":"dehradun-girl-won-under-14-handball-tournament-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-14 बालिका वर्ग में दून चैंपियन","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
अंडर-14 बालिका वर्ग में दून चैंपियन
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 06 Sep 2014 10:23 AM IST
विज्ञापन
राजधानी देहरादून के श्री गुरु राम राय इंटर कालेज नेहरू ग्राम में चल रही राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को अंडर-14 बालिका वर्ग का फाइनल दून और उधमसिंह नगर के बीच खेला गया। इसमें दून ने 1-0 से जीत हासिल की, चैंपियन बना।
विज्ञापन
अन्य वर्गों में भी देहरादून और उधमसिंह नगर का ही जलवा रहा। अंडर-19 बालक वर्ग के दिन में हुए मुकाबलों के बाद उसने प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
अंडर-19 बालक वर्ग के मैच में देहरादून ने बागेश्वर को 9-2 से मात दी। उधम सिंह नगर ने नैनीताल को 8-7 से परास्त किया और फाइनल में पहुंचा। उधर, बालिका वर्ग में नैनीताल ने अल्मोड़ा को 3-0 से हरा तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका अंडर-19 में देहरादून और उधम सिंह नगर ने फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
अंडर-17 बालक वर्ग में बागेश्वर ने अल्मोड़ा को 9-2 से परास्त कर तीसरा स्थान पाया। इस वर्ग में देहरादून और उधम सिंह नगर फाइनल में पहुंचे। बालिका वर्ग में नैनीताल ने अल्मोड़ा को 10-2 मात दे तीसरा स्थान पाने में कामयाब हासिल की।
इस वर्ग का फाइनल भी देहरादून और उधम सिंह नगर के बीच होगा। अंडर-14 बालक वर्ग में भी दून और उधमसिंह नगर की टीमें फाइनल में पहुंचीं। इस दौरान रमाशंकर शर्मा, सुरेंद्र सेमवाल, बीएस खोलिया, सुनील भट्ट, अजीत सिंह, विमल, उर्मिला राणा, शैलेंद्र, विजेंद्र रावत आदि उपस्थित रहे।