फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun football academy in final

शानदार जीत से देहरादून फुटबाल एकेडमी की फाइनल में एंट्री

Sun, 27 Apr 2014 01:06 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 27 Apr 2014 01:06 AM IST
विज्ञापन
dehradun football academy in final

ज्योति के दनदनाते पांच गोलों की मदद से देहरादून फुटबाल एकेडमी ने शान के साथ द्वितीय गर्ल्स चैलेंज कप फुटबाल टूर्नामेंट के खिताबी दौर में जगह बना ली।

विज्ञापन


पढ़ें, नेपाल में भी है नमो-नमो की गूंज
विज्ञापन


दूसरे मैच में मोक के दो गोलों की मदद से यूनीसन वर्ल्ड स्कूल ने भी फाइनल में प्रवेश किया।

होपटाउन गर्ल्स स्कूल-ए से हुआ मुकाबला
पवेलियन ग्राउंड में शाम साढे़ तीन बजे पहला सेमीफाइनल मुकाबला होपटाउन गर्ल्स स्कूल-ए और देहरादून फुटबाल एकेडमी के बीच खेला गया। मैच के दूसरे मिनट में ही दांए छोर से लूसी ने शॉट मारा, लेकिन गेंद गोलपोस्ट के खंभे से टकराकर बाहर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, इस 'कुरुक्षेत्र' में लड़ा जाएगा नैनीताल का महासमर


छठे मिनट में ज्योति की फ्री किक गोलपोस्ट से टकराकर बाहर चली गई। मगर आक्रामक खेल रही देहरादून फुटबाल एकेडमी को 14वें मिनट में ज्योति ने बढ़त दिलाई।

चार खिलाड़ियों को छकाते हुए ज्योति ने 18वें मिनट में दूसरा गोल दागा। इसके बाद 23वें और 29वें मिनट में लगातार दो गोल दागकर ज्योति ने हैट्रिक बनाने के साथ ही पहले हाफ में टीम को 4-0 से आगे कर दिया।

5-1 से दर्ज की जीत
दूसरे हाफ में होपटाउन ने पलटवार किया, लेकिन ज्योति ने 37वें मिनट में गोल कर बढ़त 5-0 कर दी। अंतिम समय में देहरादून फुटबाल एकेडमी की टीम कुछ ढीली पड़ी, तो होपटाउन गर्ल्स की जयंती ने 57वें मिनट में गोल कर टीम का खाता खोला। समय पूरा होने पर देहरादून ने 5-1 से जीत हासिल की।

यूनीसन वर्ल्ड स्कूल-ए भी फाइनल में
दूसरा सेमीफाइनल ऑल सेंट कालेज, नैनीताल और यूनीसन वर्ल्ड स्कूल-ए के बीच खेला गया। मैच के शुरुआती मिनट से ही दोनों टीमों के बीच जोरदार मुकाबला शुरू हुआ।

पढ़ें, तीसरी आंख करेगी बदरीनाथ धाम की सुरक्षा

शुरुआत में नैनीताल की टीम भारी दिखी, लेकिन यूनीसन की मोक ने 12वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-0 कर दिया। 23वें मिनट में मोक ने दूसरा गोल दागा।

पहले हाफ में यूनीसन 2-0 से आगे रही। दूसरे हाफ के 43वें मिनट में आरजू ने यूनीसन के लिए तीसरा गोल किया। नैनीताल के लिए कृतिका ने 55वें मिनट में गोल दागा, लेकिन आखिर में यूनीसन वर्ल्ड स्कूल 3-1 से जीतने में सफल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed