{"_id":"24af9f1f20e6f47f61e0b220dafefd5c","slug":"dehradun-defeated-almora-in-cricket-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून ने अल्मोड़ा पर दर्ज की शानदार जीत","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
देहरादून ने अल्मोड़ा पर दर्ज की शानदार जीत
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 26 Jan 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड क्रिकेट डेवलपमेंट सोसायटी की ओर से आयोजित द्वितीय उत्तराखंड दो दिवसीय क्रिकेट लीग-2016 के दूसरे दिन अल्मोड़ा देहरादून के स्कोर को नहीं छू पाई। 185 रन से देहरादून की टीम ने मुकाबला जीत लिया। अल्मोड़ा की टीम 64.2 ओवर में आल आउट हो गई। वहीं हल्द्वानी में हुए मुकाबले में नैनीताल ने सात विकेट से ऊधमसिंह नगर की टीम को हरा दिया।
विज्ञापन
185 रन से जीता दून
सोमवार को मुकाबले के दूसरे दिन अल्मोड़ा ने बहुत प्रयास किए लेकिन देहरादून के स्कोर को छू नहीं पाए। अल्मोड़ा के लिए सिद्धार्थ ने 32, सागर ने 50 और प्रियंक पंवार ने 48 रन बनाए। पूरी टीम 64.2 ओवर में ही ऑल आउट हो गई और 185 रनों से देहरादून की टीम जीत गई।
विज्ञापन
नैनीताल ने ऊधमसिंह नगर को हराया
वहीं हल्द्वानी में हुए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऊधमसिंह नगर की टीम ने 47.2 ओवर में 150 रन बनाए। रोहित यादव ने 29 और आर्यन ने 51 रन बनाए। जवाबी बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरी नैनीताल की टीम के अनुज ने शानदार 101 रन, कुशाग्र ने 17 रन बनाकर 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
27 जनवरी को देहरादून में तीन मुकाबले खेले जाएंगे। स्पोर्ट्स कॉलेज में देहरादून व चमोली, रायवाला मां आनंदमयी स्कूल ग्राउंड में हरिद्वार व पिथौरागढ़ और सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल में उत्तरकाशी व चमोली की टीमें आपस में भिडेंगी।