फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun become overall champion in boxing.

ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता: बॉक्सिंग में देहरादून ओवरऑल चैंपियन

Tue, 22 Dec 2015 01:36 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 22 Dec 2015 01:36 PM IST
विज्ञापन
dehradun become overall champion in boxing.

राज्य स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में बाक्सिंग स्पर्धा की बालक और बालिका वर्ग में देहरादून जहां ओवरऑल चैंपियन रहा, वहीं ऊधमसिंह नगर को दूसरे स्थान पर रहा। टेबल टेनिस के बालिका वर्ग का फाइनल हरिद्वार को हराकर ऊधमसिंह नगर ने जीता।

विज्ञापन


युवा कल्याण विभाग की ओर से परेड ग्राउंड में आयोजित प्रतियोगिता के बाक्सिंग (बालक वर्ग) के 46 किग्रा भार में देहरादून के हिमांशु थापा, 48 किग्रा भार वर्ग में देहरादून के आशीष, 50 किग्रा भार वर्ग में ऊधमसिंह नगर के अमित सिंह, 52 किग्रा में ऊधमसिंह नगर के गौरव सिंह, 54 किग्रा में हरिद्वार के अंशुल, 57 किग्रा में हरिद्वार के अनिल चौधरी अव्वल रहे।
विज्ञापन


बॉक्सिंग के बालिका वर्ग के 46 किग्रा भार वर्ग में नैनीताल की हिमानी आर्य, 48 किग्रा में देहरादून की कनिष्का, 50 किग्रा में बागेश्वर की हिमांशी, 52 किग्रा में पिथोरागढ़ की गीतिका, 54 किग्रा में पिथौरागढ़ की नेहा, 57 किग्रा में देहरादून की पायल ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा टेबल टेनिस के बालिका वर्ग में ऊधमसिंह नगर ने हरिद्वार को शिकस्त देकर प्रथम स्थान हासिल किया। पौड़ी की टीम तीसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग में देहरादून ने हरिद्वार को हराकर पहला स्थान हासिल किया। चमोली की टीम तीसरे नंबर पर रही।

बैडमिंटन बालिका वर्ग में अल्मोड़ा की टीम ने प्रथम, ऊधमसिंह नगर ने द्वितीय और देहरादून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में नैनीताल ने प्रथम, ऊधमसिंह नगर ने द्वितीय और चंपावत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।


प्रतियोगिता के अंत में सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष सुशील राठी, धीरेंद्र सिंह चौहान, पदम बहादुर मल्ल, उप निदेशक अजय अग्रवाल आदि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed