फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun became overall champion in Athletic.

देहरादून बना एथलेटिक्स का ओवरऑल चैंपियन

Mon, 14 Sep 2015 12:36 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 14 Sep 2015 12:36 PM IST
विज्ञापन
dehradun became overall champion in Athletic.

14वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2015 में देहरादून ओवरऑल चैंपियन बना। बालक वर्ग में बीईजी रुड़की और बालिका वर्ग में स्पोर्ट्स हॉस्टल अगस्त्यमुनि चैंपियन रहे। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने विजेता टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

विज्ञापन


रविवार को प्रतियोगिता के दूसरे और अंतिम दिन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं। बालक वर्ग अंडर-14 की 600 मी. दौड़ में एमपीएससी के अन्नू कुमार और हाईजंप में ऊधमसिंह नगर के अनमोल शर्मा पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन


अंडर 16 की 200 मी. दौड़ में ऊधमसिंह नगर के दिलबाग सिंह, 2000 मी. में बीईजी रुड़की के अवधेश कुमार, हाईजंप में एमपीएससी के नितिन रावत और जेवलिन थ्रो में हिमालय सिंह को पहला स्थान मिला। अंडर-18 की 200 मी. दौड़ में बीईजी रुड़की के हर्ष कुमार, 2000 मी. दौड़ में स्टीपल चेज में सोहन सिंह, जेवलिन थ्रो में यशवंत यादव और हाईजंप में एमपीएससी के रजत चौधरी व 1500 मी. दौड़ में पवन कुमार ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-20 की 200 मी. दौड़ में दून के मोहित कुमार, 1500 मी. दौड़ में साई काशीपुर के सच्चेलाल पटेल, हाईजंप में चंपावत के सचिन सिंह और जेवलिन थ्रो में बीईजी रुड़की के मोहित सिंह अव्वल रहे। पुरुष वर्ग की 1500 मी. दौड़ में दून के अभय रंधावा और जेवलिन थ्रो में दिनेश विश्नोई को पहला स्थान मिला।

बालिका वर्ग में अंडर-14 की 600 मी. दौड़ में दून की संध्या बिंद और हाईजंप में चंपावत की दिशा गोस्वामी को पहला स्थान मिला। अंडर-16 की 200 मी. दौड़ में अगस्त्यमुनि गर्ल्स हॉस्टल की सोनिया, 800 मी. दौड़ में गौरी और हाईजंप में भगवती ने पहला स्थान हासिल किया।

अंडर-18 की 200 मी. दौड़ में अगस्त्यमुनि गर्ल्स हॉस्टल की पारूल और 1500 मी. दौड़ में नुजहत उस्मान पहले स्थान पर रही। अंडर-20 की 200 मी. दौड़ में दून की अदिति गुप्ता, 1500 मी. दौड़ में अगस्त्यमुनि गर्ल्स हॉस्टल प्रीति मेहता और डिस्कस थ्रो में हरिद्वार की ज्योति रावत अव्वल रही।


महिला वर्ग की 1500 मी. दौड़ में दून की तुलसी खोलिया और डिस्कस में बागेश्वर की सुनीता को पहला स्थान मिला। इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा, जिला खेल अधिकारी सतीश कुमार सार्की, संदीप शर्मा, केजेएस कलसी समेत अन्य आयोजक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed