फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Deaf & Dumb Players Football Match Series

अपने खेल के जरिए दोस्ती का संदेश देंगे मूक बधिर

Sat, 09 Aug 2014 01:48 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 09 Aug 2014 01:48 PM IST
विज्ञापन
Deaf & Dumb Players Football Match Series

ये जुबां से कुछ नहीं बोल पाते। न सुन पाते हैं। लेकिन अपने खेल के जरिये दोस्ती का संदेश बेहद बुलंद तरीके से पहुंचाते हैं। यह बात हो रही है भारत-पाकिस्तान के मूक-बधिर खिलाड़ियों की फुटबॉल टीम की।

विज्ञापन


शुक्रवार को सिटी ब्यूटीफुल में पाकिस्तान के मूक-बधिर खिलाड़ियों की फुटबॉल टीम पहुंची। ये सेक्टर-17 के फुटबॉल स्टेडियम में दो मैचों की सीरीज खेलेंगे।

पाकिस्तान के इन खिलाड़ियों ने मीडिएटर के जरिये अपनी दिल की बातें खुल कर सामने रखीं। ये इशारों में ही समझा गए कि दोनों देशों की दोस्ती मजबूत रहनी चाहिए।
विज्ञापन


सईद अजमल ने कहा कि वे पहली बार भारत आए हैं। हार-जीत मायने नही रखती। हमें तो सिर्फ इस खेल के जरिए दोस्ती की मिसाल कायम रखनी है।

वहीं टीम के कप्तान नसीम इस्माइल से जब पूछा गया कि बॉलीवुड के तीन खानों में कौन सा पाकिस्तान में लोकप्रिय है, इस पर नसीम ने दबंग स्टाइल में चलकर बताया कि सलमान खान। उन्होंने कहा कि टीम के खिलाड़ी सलमान की ‘किक’ देखने के लिए बेताब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ की खूबसूरती पर फिदा:
टीम के खिलाड़ी शहर की खूबसूरती पर फिदा हो गए। आसिफ ने कहा कि रोज गार्डन, लेक और खासकर यहां की हरियाली ने मन मोह लिया।

बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर:

टीम के जनरल सेक्रेटरी सैयद अकील ने बताया कि मूक-बधिर खिलाड़ियों के लिए पाकिस्तान में पिछले दो-तीन वर्षों से सुविधाओं में सुधार हो रहा है। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया जा रहा है।

उनके अनुसार अगले कुछ महीनों में पाकिस्तान में एशिया कप का आयोजन भी होना है। इसमें भारत, पाकिस्तान, नेपाल, अफगानिस्तान की मूक बधिर खिलाड़ियों की फुटबॉल टीमें हिस्सा ले रही हैं।


नवाज को न्यौता देना दोस्ती की तरफ पहला कदम:

टीम के कप्तान सईद अजमल ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शपथ ग्रहण समारोह में पाक के पीएम नवाज शरीफ को न्यौता देना दोनों देशों की दोस्ती की तरफ उठाया बेहतरीन कदम है। दोनों देशों के नेताओं को भविष्य में इस तरह के प्रयास करते रहने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed