{"_id":"3f114fcf533ea1a78c47dc23bbb306f7","slug":"dcca-won-match-from-rca-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमांचक मैच में जीता डीसीए, वैभव ने जड़ा सैकड़ा","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
रोमांचक मैच में जीता डीसीए, वैभव ने जड़ा सैकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 26 Nov 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चतुर्थ मास्टर नजर खान मेमोरियल यूथ क्रिकेट कप के रोमांचक क्वार्टर फाइनल के मुकाबले में डीसीसीए की टीम ने टीसीए को 26 रनों से हरा दिया। डीसीसीए की इस जीत के हीरों कप्तान वैभव भट्ट रहे।
विज्ञापन
बुधवार को रेंजर्स मैदान में तनुष क्रिकेट एकेडमी (टीसीए) और दून कंबाइंड क्रिकेट एकेडमी (डीसीसीए) के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। डीसीसीए ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 7.75 की रनगति से धुआंधार 303 रन बनाएं।
विज्ञापन
वैभव ने जमाया शतक
कप्तान वैभव भट्ट ने 123 और सिद्धार्थ ने 72 रन बनाए। टीसीए के लिए पवन सुंदरियाल ने तीन, प्रमोद रावत और प्रशांत तोमर ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीसीए के बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मैच को रोमांचक दौर में पहुंचा दिया, लेकिन अंत में काफी बड़े लक्ष्य को पीछा करने के फेर में पूरी टीम 38.3 ओवर में 276 रनों पर ढेर हो गई।
विज्ञापन
प्रशांत तोमर ने 121, सागर ने 52, पवन सुंदरियाल ने 37 रन का योगदान दिया। डीसीसीए की ओर से वैभव भट्ट ने पांच, अरविंद सजवाण ने दो विकेट चटकाए।
दूसरे मैच में आरसीए जीता
उधर, तनुष क्रिकेट एकेडमी में दून स्ट्राइकर्स और आरसीए के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। आरसीए ने सलामी बल्लेबाज आदित्य सेठी के 101 रन की बदौलत 35 ओवर में 234 रन बनाए। दून स्ट्राइकर्स की टीम 31.2 ओवर में 171 रन पर आउट हो गई। यह मैच दून स्ट्राइकर्स की टीम 63 रन से हार गई।