{"_id":"7a4e3da8e2cc0ee07e5e85e53fa8f6fc","slug":"dca-won-from-dda-by-seven-wickets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैभव के नाबाद शतक ने डीसीए को दिलाई बड़ी जीत","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
वैभव के नाबाद शतक ने डीसीए को दिलाई बड़ी जीत
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 19 Nov 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
चतुर्थ मास्टर नजर खान यूथ कप मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में दून कंबाइंड एकेडमी (डीसीए) ने दून डिफेंस एकेडमी (डीडीए) को सात विकेट से हरा दिया। बुधवार को रेंजर्स मैदान में डीडीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 244 रन बनाए।
विज्ञापन
इसमें रजत ने नाबाद 75, गजेंद्र रावत ने 60 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। डीसीए की ओर से ललित पंवार ने तीन, आयुष, अमन सिंह, अरविंद सजवाण और भरतवीर ने एक-एक विकेट झटका।
विज्ञापन
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी डीसीए के सलामी बल्लेबाजों वैभव भट्ट (नाबाद 109) और करनवीर (67) की 108 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की बदौलत 32.2 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन