फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DAV college wins athletic overall championship.

एथलेटिक्स में डीएवी कॉलेज ओवरऑल चैंपियन

Sun, 06 Dec 2015 02:05 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 06 Dec 2015 02:05 PM IST
विज्ञापन
DAV college wins athletic overall championship.

41वीं एचएनबी गढ़वाल विवि एथलेटिक्स प्रतियोगिता में डीएवी पीजी कॉलेज ओवरऑल चैंपियन रहा। जबकि बालक वर्ग में बीएफआईटी और बालिका वर्ग में डीएवी पीजी कॉलेज की टीम अलग-अलग चैंपियन बनीं।

विज्ञापन


महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। बालक और बालिका वर्ग में बिड़ला कैंपस श्रीनगर की टीम उप विजेता रहीं। बीएफआईटी के प्रशांत चौधरी और डीएवी कॉलेज की अदिति गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब दिया गया।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। समापन अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के सीईओ नीरज गुप्ता, जिला खेल अधिकारी एसके सार्की, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं, गढ़वाल विवि के एग्जाम कंट्रोलर डॉ. केडी पुरोहित, डीएवी के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. आरके वर्मा, आयोजन सचिव डॉ. आरके पाठक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed