{"_id":"154ca35f1f56edcd502e822695161b2b","slug":"dav-beated-srm-chennai-in-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट में डीएवी ने एसआरएम चेन्नई को हराया","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
क्रिकेट में डीएवी ने एसआरएम चेन्नई को हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 04 Feb 2014 01:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेड बुल कैंपस टूर्नामेंट 2014 में डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ और एसआरएम चेन्नई की टीमों के बीच क्रिकेट मुकाबला खेला गया। टूर्नामेंट के मुकाबले सेक्टर 16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे हैं।
सुबह खेले गए मुकाबले में डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ की टीम ने एसआरएम चेन्नई की टीम को 51 रनों से हरा दिया। ट्वंटी-ट्वंटी टूर्नामेंट में डीएवी कॉलेज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 170 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज मनन वोहरा ने शानदार 62 रनो की पारी खेली। इस पारी में 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।
जसकरण ने 5 चौका की मदद से 34 रन और अंकित ने 31 रनों की नाबाद पारी खेली। गेंदबाजी में हरीश ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट, अरूण ने 3 ओवर में 35 रन देकर 1 विकेट, इमरान ने 4 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट चटकाया।
विज्ञापन
उधर रनों का पीछा करने उतरी एसआरएम चेन्नई की टीम 19.3 ओवर में 119 के स्कोर पर सिमट गई। एसके शाहजहां ने सबसे अधिक 50 रनों की पारी खेली।
गेंदबाजी में डीएवी कॉलेज से गुरिंदर सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट चटकाए। अमन भारती ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट, प्रवीन ने 3 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट, सुरेश ने 3 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट चटकाया।