फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dare Rally Daring Driver Mohit Interview

मिलिए, डेयर रैली के डेयरिंग ड्राइवर मोहित से

Tue, 12 Aug 2014 03:47 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 12 Aug 2014 03:47 PM IST
विज्ञापन
Dare Rally Daring Driver Mohit Interview

चिलचिलाती धूप, गर्म हवा के थपेड़े और पीक प्वाइंट पर गाड़ी खराब... ऐसे में दूसरे के हौसले पस्त होते होंगे पर मोहित ने अपने डेयरिंग अंदाज को दिखाते हुए दक्षिण डेयर रैली में सबको दीवाना बना दिया। वह अपने साहस के दम पर चैंपियन बने। बंगलुरु में आयोजित दक्षिण डेयर रैली को मोहित वर्मा ने इसी अंदाज में जीती।

विज्ञापन


उन्होंने बाइक केटागिरी में हिस्सा लिया। दक्षिण डेयर रैली देश की सबसे चुनौतीपूर्ण रैलियों में से एक है। मोहित सिटी ब्यूटीफुल केपहले ऐसे राइडर हैं, जो इस रैली को जीतने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


विजेता ट्राफी के साथ शहर पहुंचे मोहित ने बताया विपरीत परिस्थितयों के बीच रैली में जीत काफी चुनौतीपूर्ण रही। लेकिन, जीत का जज्बा लेकर ही इसमें हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


6 दिन, 2000 किलोमीटर

रैली की शुरुआत बंगलुरु से हुई। रैली 6 दिनों में कुल 2 हजार किलोमीटर का सफर तय करते हुए गोवा में जाकर खत्म हुई। इसमें मोटरसाइकिल, कार, जिप्सी वर्ग में प्रतियोगिओं ने हिस्सा लिया। रैली देश के विभिन्न हिस्सों ने बेहतरीन प्रतिभागियों ने शिरकत की। बाइक केटागिरी में 35 ड्राइवर्स ने हिस्सा लिया।


...और जब बाइक का पहिया टूट गया
छह दिवसीय रैली के तीसरे दिन मोहित की बाइक का अगला पहिया टूट गया। उस समय मोहित दूसरे स्थान पर चल रहे थे। एन मौके पर आई मुसीबत से एक बार मोहित कुछ परेशान हुए। लेकिन, हौसला नहीं छोड़ा और खुद ही रिपेयर कर फिर से रैली में शामिल हो गए। रैली के आखिरी दिन मोहित ने पिछले वर्ष के विजेता बंगलुरु के नटराजन को हराते हुए जीत हासिल की।

उपल्ब्धियां-
- 2010 में रेड द हिमालय रैली जीती
- 2011 में साजोबा रैली जीती
-2012 में रेड द हिमालय रैली जीती
-2012 में मुगल रैली जीती
- 2012 में स्पीड द स्प्रिंट रैली जीती
-2013 में डेजर्ट स्ट्रोम रैली जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed