फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cross country race in dehradun.

क्रॉस कंट्रीः स्पोर्ट्स कॉलेज और सेना के धावक छाए

Wed, 01 Oct 2014 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 01 Oct 2014 11:37 PM IST
विज्ञापन
cross country race in dehradun.

क्रास कंट्री दौड़ में 108 टीए आर्मी ने पुरुष ओपन वर्ग की चैंपियनशिप पर कब्जा किया। अंडर-14 बालक वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज अव्वल रहा। बालिका वर्ग में रायपुर की एथलीटों ने अंडर-14 और ओपन वर्ग की दौड़ जीती। पुरुष वेटरन वर्ग में उत्तराखंड परिवहन निगम अव्वल आया।

विज्ञापन


जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में क्रॉस कंट्री दौड़ के लिए बुधवार सुबह बारिश के बावजूद करीब 150 प्रतिभागी एस्लेहाल पर जमा हो गए थे। सुबह साढ़े सात बजे एस्लेहाल से दौड़ शुरू हुई।
विज्ञापन


बालक ओपन वर्ग की सबसे लंबी करीब 14 किलोमीटर दौड़ रही। समापन समारोह में विधायक राजकुमार ने टॉप-6 खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी सतीश सार्की, पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबालर सीबी थापा, कोच अनूप बिष्ट, मोनिका बिष्ट, सुशीला राण, गमाल सिंह रावत, रंजीत थापा, रवींद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे टॉप-6
अंडर-14 बालक- अनु कुमार, मनीष चौहान, भारत वर्मा, शुभम, गौरव और रजत।
अंडर- 14 बालिका- श्वेता कुमारी बिंद, संध्या कुमारी बिंद, माया बिष्ट।
ओपन बालक- उमेश कुमार, पिंचू कुमार, महेंद्र, नरेंद्र सिंह, राजीव भारती, नीशू कुमार
ओपन बालिका- रिंकी कुमारी बिंद, अर्चना थापा, विजया राणा, ममता भट्ट,     पूजा भट्ट, बीना बिष्ट
वेटरन- मुकेश राणा, जितेंद्र गुप्ता, जाहिद हुसैन, डॉ. डीएस नेगी, सतीश चौहान, जसवीर सिंह।

जान का जोखिम लेकर पूरी की रेस

cross country race in dehradun.

बुधवार की सुबह क्रास कंट्री रेस के दौरान सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी होती रही। ऐसे में पल-पल दुघर्टना का खतरा बना रहा। हालांकि पुलिस भी तैनात भी लेकिन सिर्फ कुछ जगह पर। दौड़ रूट पर धावकों के बीच घुस रहे वाहनों के कारण कई बार परेशानी भी हुई। वहीं दो जगह तो धावक तेज रफ्तार वाहनों से टकराते-टकराते बचे। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

बुधवार की सुबह सात बजे से दौड़ शुरू होनी थी, लेकिन बारिश के कारण पुलिस समय पर नहीं पहुंची। सवा सात बजे दो चीता पुलिस के जवान एस्लेहाल पहुंचे और बैरिकेडिंग लगाकर एक तरफ की सड़क पर ट्रैफिक रोककर दूसरी ओर डायवर्ट करना शुरू किया।

मगर यहां से जैसे ही दौड़ शुरू हुई, उस समय स्कूल का समय होने के कारण वाहनों का दबाव भी बढ़ गया। जिलाधिकारी आवास के बाहर तक पहुंचते पहुंचते दौड़ रूट पर वाहन घुस आए। वहीं इससे जाम भी लग गया, जिस कारण धावकों को गाड़ियों से बचकर निकलना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed