फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cross country race.

क्रॉस कंट्री में स्पोर्ट्स कॉलेज जूनियर वर्ग का विजेता

Sun, 09 Nov 2014 04:02 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 09 Nov 2014 04:02 PM IST
विज्ञापन
cross country race.

उत्तराखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित क्रॉस कंट्री में स्पोर्ट्स कालेज बालक जूनियर वर्ग में शीर्ष पांच कब्जाकर चैंपियनशिप पर अपना कब्जा जमाया।

विज्ञापन


पुरुष वेटरन वर्ग में उत्तराखंड परिवहन निगम अव्वल
पुरुष ओपन वर्ग में रविंद्र सिंह ने जीत हासिल की। बालिका वर्ग में रायपुर की एथलीटों ने अंडर-14 और ओपन वर्ग की दौड़ जीती। पुरुष वेटरन वर्ग में उत्तराखंड परिवहन निगम अव्वल आया।

विज्ञापन


जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में रविवार सुबह सात बजे एस्लेहाल से जिलाधिकारी चंद्रेश कुमार, अपर जिलाधिकारी झरना कामठान, सिटी मजिस्ट्रेट जीसी गुणवंत ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले अंडर-14 बालिका वर्ग की दौड़ एस्लेहॉल चौक से शुरू होकर दिलाराम चौक से होते हुए वापस एस्लेहॉल चौक पर पहुंचकर समाप्त हुई। अंडर-14 बालक व बालिका ओपन वर्ग की दौड़ एस्लेहॉल चौक से आरटीओ होते हुए वापस एस्लेहॉल पर समाप्त हुई।

बालक ओपन वर्ग की दौड़ एस्लेहॉल चौक से राजपुर रोड, मसूरी डायवर्जन होते हुए वापस एस्लेहॉल पर आकर खत्म हुई। वेटरन वर्ग की दौड़ एस्लेहॉल से दिलाराम चौक होते हुए वापस एस्लेहॉल पर समाप्त हुई। समापन समारोह में जिला खेल अधिकारी सतीश सार्की ने दौड़ में टॉप-6 स्थानों पर आए खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।


इस अवसर पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर सीबी थापा, एथलेटिक कोच अनूप बिष्ट, हैंडबॉल कोच सुशीला राणा, अंतर्राष्ट्रीय एथलीट प्रीतम बिंद, कुमार थापा, जेएस सचदेवा गमाल सिंह रावत, रवींद्र पाल सिंह आदि उपस्थित थे।

ये बने चैम्पियन-टॉप-6

वर्ग ------------ पहला - दूसरा - तीसरा - चौथा - पांचवा - छठा

अंडर-14 बालक - अनु कुमार - महेश - भारत - शुभम राय - सुनील कुमार - शुभम
अंडर- 14 बालिका - संध्या बिंद - श्वेता बिंद - शीतल - हिमानी - सिमरन - मुस्कान
ओपन बालक - रवींद्र सिंह - पिंचू कुमार - महेंद्र - सोहन - कनन तिवारी - पवन
ओपन बालिका - रिंकी बिंद - अर्चना थापा - तनवी - विजया राणा - बीना - पूजा
वेटरन - मुकेश राणा - जितेंद्र गुप्ता - जाहिद हुसैन - डॉ. डीएस नेगी - ललित जोशी - कैलाश पुनेठा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed