फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cricketer Yuvraj Singh Father Yograj Singh Come Back

मौत को मात देकर लौटे युवी के पिता

Sun, 06 Jul 2014 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 06 Jul 2014 09:17 PM IST
विज्ञापन
Cricketer Yuvraj Singh Father Yograj Singh Come Back

कैंसर से जंग जीतकर घर लौटे पूर्व क्रिकेटर और अभिनेता योगराज सिंह शनिवार शाम छह बजे उसी पुराने जज्बे के साथ सेक्टर-9 के जिम में नजर आए। उनके गले के वोकल कार्ड में कैंसर था, जिसकी पिछले दिनों अमेरिका के मैनहटन में सफल सर्जरी हुई। बोलने में उन्हें कुछ दिक्कत जरूर है मगर आवाज में पुरानी खनक कायम है।

विज्ञापन


योगराज सिंह क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता हैं। युवराज सिंह के कैंसर का इलाज भी पिछले साल अमेरिका में हुआ था। योगराज सिंह ने बताया कि कैंसर की बात उन्होंने एक साल तक अपने परिवार से छुपा कर रखी।
विज्ञापन


परिवार को बिना बताये वह इलाज के लिए मैनहटन गए थे। वहां बिताए 45 दिनों को भुलाना मुश्किल है। आंखों के सामने कैंसर मरीजों को मरते देखा। वापस लौटने के चांस बहुत कम लग रहे थे। पर यह परिवार और चाहने वालों की दुआओं का असर है कि आज मैं फिर सबके सामने हूं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मैसेज से खुला कैंसर होने का भेद

Cricketer Yuvraj Singh Father Yograj Singh Come Back

जिम करते वक्त लंबे समय से दिक्कत महसूस हो रही थी। कई जगह दिखाया और टेस्ट करवाये आखिर ग्वालियर में करवाए टेस्ट में गले में कैंसर की पुष्टि हुई। दोनों बच्चे विक्टर और एमी अभी छोटे हैं, इसलिए परिवार को नहीं बताया।

घर से बैग उठाया और कहा कि रिश्तेदारों के पास जा रहूं और मैनहटन आ गया। बीमारी की बात छुपी थी मगर एक मैसेज ने भेद खोल दिया।

एक दिन क्रिकेटर मनन वोहरा का मैसेज आया और योगराज सिंह ने गलती से जवाब में अपनी बीमारी के बारे में बता दिया। उसी मैसेज से परिवार और सबको बीमारी के बारे में पता चल गया।

युवी ने की थी आने की जिद्द

Cricketer Yuvraj Singh Father Yograj Singh Come Back

योगराज सिंह ने कहा कि युवराज सिंह को जब उनकी बीमारी के बारे में पता चला तो वह काफी भावुक हो गया। युवराज ने उनके पास अमेरिका आने की जिद की तो उन्होंने मना कर दिया।

मुश्किल की घड़ी में पत्नी ने ही यहां वेटे विक्टर और बेटी एमी को संभाला। उन्हें मानसिकरूप से मजबूत किया। योगराज सिंह ने कहा कि आज जिम से शुरुआत की है। बोलने में कुछ दिक्कत आ रही है। जल्द ही फिल्मों में वापसी करने जा रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed