फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cricket tournament_league match_govt school 26

बेपटिस्ट, गवर्नमेंट स्कूल-26 ने जीते लीग मैच

Sat, 28 Dec 2013 12:25 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 28 Dec 2013 12:25 PM IST
विज्ञापन
cricket tournament_league match_govt school 26
एसएस बावा मेमोरियल अंडर-16 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को बेपटिस्ट स्कूल और गवर्नमेंट स्कूल-26 की टीमें जीतने में कामयाब रहीं। टूर्नामेंट का आयोजन एलआईसी ग्राउंड सेक्टर-26 में यूटी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कराया जा रहा हैं।
विज्ञापन


दिन में पहला मुकाबला सेंट सोल्जर स्कूल-28 और गवर्नमेंट स्कूल-26 की टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में गवर्नमेंट स्कूल-26 ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।

बीस-बीस ओवर के इस टूर्नामेंट में टॉस जीतकर सेंट सोल्जर स्कूल-28 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम 19.1 ओवर में 79 रन बनाए। आशीष सबसे अधिक 36 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।
विज्ञापन


गेंदबाजी में प्रशांत और सुशील ने तीन-तीन विकेट चटकाए। रनों का पीछा करने उतरी गवर्नमेंट स्कूल-26 की टीम ने 8.2 ओवर में 2 विकेट पर 80 रन बनाकर मैच को जीत लिया। टीम से जतिंदर ने शानदार 47 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में बेपटिस्ट स्कूल की टीम ने खालसा स्कूल-26 की टीम को 9 विकेट से हरा दिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए खालसा स्कूल की टीम की बल्लेबाजों ने निराशा किया और पूरी टीम 43 रन के स्कोर पर सिमट गई।


गेंदबाजी में मनु, हरीश, निखिल ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेपटिस्ट स्कूल की टीम ने 3.5 ओवर में 1 विकेट पर 44 रन बनाकर मैच को जीत लिया। विजेतरा टीम से आयुश ने 21 रनों की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed