{"_id":"6a1dd239924462007227d1a25a4b7cad","slug":"cricket-tournament-in-dehradun-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड जोन की क्रिकेट टीम का काउंटडाउन शुरू","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
उत्तराखंड जोन की क्रिकेट टीम का काउंटडाउन शुरू
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 10 Apr 2014 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का 12वां जोन बनने के बाद 15 अप्रैल से पहली बार राज्य में अंतर जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता खेली जाएंगी।
विज्ञापन
बुधवार को प्रतियोगिता के लिए डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ देहरादून में पंजीकृत की अंडर-16 और अंडर-19 टीम का चयन किया गया।
लीग आधार पर होगी प्रतियोगिता
एसोसिएशन के सचिव कुमार थापा ने बताया कि चुनी गई टीमें 15 अप्रैल से 22 अप्रैल तक अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में चलने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन
प्रतियोगिता लीग आधार पर खेली जाएगी, जिसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उत्तराखंड की अंडर-16 और अंडर-19 टीम को चुना जाएगा, जो यूपीसीए की इंटर जोनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अंडर-16 टीम का चयन बीसीसीआई के बी लेवल कोच मनोज रावत, संपत सुंदरम और अमित पांडे ने किया। अंडर-19 टीम का चयन इंद्रमोहन, पवन पाल, अरुण तिवारी, विपिन कुमार ने किया।
ये हैं टीमें
अंडर-16
आदित्य सैनी, गौरव बर्मन, राहुल कुमार, रिशन गुलेरिया, संयम अरोड़ा, आशु वाणी, विविध बस्नेत, अखिल सिंह रावत, वरुण भारद्वाज, सुनील कुमार, सौरभ उपाध्याय, भानु प्रताप, अरुण शर्मा, अमन नेगी, आकाश वर्मा
स्टैंडबाई- विपुल शर्मा
अंडर-19
वैभव भट्ट, समीर शर्मा, सनी कश्यप, सिद्धार्थ थपलियाल, अग्रिम तिवारी, प्रमोद रावत, अंकित चौधरी, आकाशदीप, गौरव सिंह, सिद्घार्थ सेठी, सृष्टि शेखर, पारस धीमान, अनिरुद्ध चौहान, अनुराग भट्ट, आशीष डबराल
स्टैंड बाई -अभिनव बिष्ट, दीपक रावत, सत्यम चौहान, अक्षित मियां, आदित्य तंवर