{"_id":"3c890f3039fdea02d5bc3647a481acfb","slug":"cricket-tournament-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"RRMA और आर्यन स्कूल ने दर्ज की जीत","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
RRMA और आर्यन स्कूल ने दर्ज की जीत
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 15 Nov 2014 10:36 AM IST
विज्ञापन
देहरादून में हो रहे डीडीसीएस क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत शुक्रवार को दो मुकाबले हुए। एसजेए क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले मैच में राजा राम मोहन राय एकेडमी ने बाला हिसार एकेडमी को 6 विकेट से हराया।
विज्ञापन
सागर ने सर्वाधिक रन
दूसरे मुकाबले में आर्यन स्कूल ने गुरु नानक एकेडमी को 8 विकेट से मात दी। पहले मैच में बाला हिसार एकेडमी ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी की। 18.3 ओवर में 105 रन बनाए। सागर ने सर्वाधिक 46 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
राजा राम मोहन राय एकेडमी की तरफ से शुभम और ऋतिक ने तीन-तीन विकेट झटके। जवाब में राजा राम मोहन राय एकेडमी ने 4 विकेट खोकर ही 12 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। उसकी तरफ से अंकित ने 38, जबकि सुमित ने 30 रन की पारी खेली। राहुल को दो विकेट हासिल हुए।
विज्ञापन
दूसरे मुकाबले में गुरुनानक एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 16.5 ओवर में 87 रन बनाए। आर्यन स्कूल की तरफ से अनुराग और ब्रह्म ने 4-4 विकेट हासिल किए। आर्यन स्कूल ने मात्र दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।