{"_id":"bfe1466f5068ce328c78bc25125ab8e0","slug":"cricket-tournament-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमाकेदार जीत से अगले दौर में पहुंची दिल्ली","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
धमाकेदार जीत से अगले दौर में पहुंची दिल्ली
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 24 Jun 2014 04:57 PM IST
विज्ञापन
ऑल इंडिया अंडर-19 कॉंटिनेंटल कप क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को दिनेश क्रिकेट एकेडमी दिल्ली ने 90 रन से जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन
6 विकेट खोकर 178 रन बनाए
तनुष क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में ऑल स्टार क्रिकेट एकेडमी देहरादून ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 6 विकेट खोकर 178 रन बनाए।
विज्ञापन
उरोज ने 44, पियूष ने 30, चक्छू ने 28, विनय ने 24 रन बनाए। 20 रन अतिरिक्त बने। देहरादून के नीरज व निखिल ने 2-2 विकेट लिए।
जवाब में देहरादून की टीम 88 रन पर सिमट गई। अनिल ने 28, सौरव ने 20 रन बनाए, 16 रन अतिरिक्त बने। शेष खिलाड़ी दहाई का अंक भी नहीं छू सके। दिल्ली के गौरव, चक्छू ने 3-3, उरोज ने 2 विकेट लिए।
विज्ञापन