{"_id":"a68e836ba5bc6161684be3347f2d16ae","slug":"cricket-tournament-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्लेबाजों के दम पर जीता ओएनजीसी-ब्ल्यू","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
बल्लेबाजों के दम पर जीता ओएनजीसी-ब्ल्यू
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 02 Apr 2014 01:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरिन्दरजीत सिंह और नितिन दुआ की आक्रामक बैटिंग के दम पर ओएनजीसी-ब्ल्यू ने ओएनजीसी-इंटर इंस्टीट्यूटशनल क्रिकेट टूर्नामेंट में जीत दर्ज की। ओएनजीसी-ब्ल्यू ने 69 रन से इरिगेशन को शिकस्त दी।
विज्ञापन
100 तक पहुंचाया स्कोर
डॉ. अंबेडकर स्टेडियम में ओएनजीसी-ब्ल्यू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 24 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद एएस नायडू ने नितिन दुआ के साथ मिलकर स्कोर को 100 तक पहुंचाया।
विज्ञापन
नायडू ने 30 और नितिन ने 38 गेंद में 4 छक्के व 8 चौके लगाकर 67 रन बनाए। इसके बाद गुरिंदरजीत सिंह गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे।
उन्होंने 30 गेंद में 10 छक्कों व 7 चौकों की मदद से 98 रन बनाकर स्कोर को 20 ओवर में 251 रन तक पहुंचाया। जवाब में 37 रन पर 2 विकेट गवांने के बावजूद इरिगेशन ने भी जोरदार खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
रमेश और गंगा ने 54 रन की साझेदारी की। दोनों के आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज नहीं टिका और पूरी टीम 183 रन पर सिमट गई।
अतिरिक्त बने 40 रन भी टीम को जीत तक नहीं पहुंचा पाए। ओएनजीसी-ब्ल्यू के वीएस नेगी ने 3, विरेंद्र, कश्यप व शेखर ने 2-2 विकेट लिए।