{"_id":"603390f92775a112e746d09ce634e2ff","slug":"cricket-sent-josefh-cricket-cup-mauli-final-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट: सेंट जोसेफ विवेक को हराकर सेमीफाइनल में ","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
क्रिकेट: सेंट जोसेफ विवेक को हराकर सेमीफाइनल में
Updated Thu, 12 Dec 2013 07:49 PM IST
विज्ञापन
जोरावर सिंह और तनुज ठाकुर की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत सेंट जोसेफ की टीम ने विवेक हाई स्कूल की टीम को हराकर दसवें मौली कर्वर मेमोरियल क्रिकेट कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही।
विज्ञापन
वीरवार को टूर्नामेंट के खेले गए क्वाटर फाइनल मुकाबले में सेंट जोसेफ की टीम ने विवेक हाई स्कूल की टीम को 7 विके ट से हरा दिया। मैच में टॉस जीतकर विवेक हाई स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी को चुना।
विज्ञापन
टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट पर 156 रन बनाए। अद्धेश्वर प्रताप ने 42 रन बनाए। गेंदबाजी मे जतिन ने 8 रन देकर विकेट, अंशुल नेगी 2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
जवाब में विवेक हाई स्कूल के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 26.3 ओवर में 3 विकेट पर 160 रन बनाकर मैच को जीत लिया। तनुज ठाकुर ने 46 रन ओर जोरवार सिंह ने 45 नाबाद रन की पारी खेली।
अन्य बल्लेबाज रक्षित श्रीवास्तव ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में सेंट जोसेफ से विधु अहूजा ने 18 रन देकर 1 विकेट झटका।
