फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cricket, sent josefh, cricket cup, mauli, final, chandigarh

क्रिकेट: सेंट जोसेफ विवेक को हराकर सेमीफाइनल में

Thu, 12 Dec 2013 07:49 PM IST
Updated Thu, 12 Dec 2013 07:49 PM IST
विज्ञापन
cricket, sent josefh, cricket cup, mauli, final, chandigarh

जोरावर सिंह और तनुज ठाकुर की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत सेंट जोसेफ की टीम ने विवेक हाई स्कूल की टीम को हराकर दसवें मौली कर्वर मेमोरियल क्रिकेट कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही।

विज्ञापन


वीरवार को टूर्नामेंट के खेले गए क्वाटर फाइनल मुकाबले में सेंट जोसेफ की टीम ने विवेक हाई स्कूल की टीम को 7 विके ट से हरा दिया। मैच में टॉस जीतकर विवेक हाई स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी को चुना।
विज्ञापन


टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट पर 156 रन बनाए। अद्धेश्वर प्रताप ने 42 रन बनाए। गेंदबाजी मे जतिन ने 8 रन देकर  विकेट, अंशुल नेगी 2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब में विवेक हाई स्कूल के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 26.3 ओवर में 3 विकेट पर 160 रन बनाकर मैच को जीत लिया। तनुज ठाकुर ने 46 रन ओर जोरवार सिंह ने 45 नाबाद रन की पारी खेली।

अन्य बल्लेबाज रक्षित श्रीवास्तव ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में सेंट जोसेफ से विधु अहूजा ने 18 रन देकर 1 विकेट झटका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed