{"_id":"7a6f013900e3b7adbe11bd0a7774536a","slug":"cricket-live-wire-coaching-centre-won-by-36-runs","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइव वायर कोचिंग सेंटर 36 रनों से जीता","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
लाइव वायर कोचिंग सेंटर 36 रनों से जीता
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 14 Jan 2014 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्या पब्लिक स्कूल में खेले जा रहे होलीडे क्रिकेट लीग में लाइव वायर कोचिंग सेंटर ने जीएमएसएसएस 43 की टीम को 36 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन
मैच में जीएमएसएसएस 43 ने टॉस जीतकर लाइव वायर कोचिंग सेंटर की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। बल्लेबाजी करते हुए टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 179 रन बनाए।
अभिषेक ने 41 रन बनाए। इस पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। सचिन ने 36 रन बनाए इस पारी में 7 चौके शामिल रहे। नितिन ने 32 रन, जसपाल सिंह ने 20 रन, अखिल ने 14 रन बनाए।
विज्ञापन
गेंदबाजी में सिमरनप्रीत ने 17 रन देकर 1 विकेट और शिवम ने 40 रन देकर 1 विकेट झटका। उधर, रनों का पीछा करने उतरी जीएमएसएसएस 43 की टीम सिमरनप्रीत 60 रन और मोहित के 54 रनों की पारी भी टीम को हार से बचा नही पाई।
विज्ञापन
पूरी टीम 18.1 ओवर में 143 के स्कोर पर ढेर हो गई। बल्लेबाज सिमरनप्रीत ने 60 रन बनाए। मोहित ने 54 रनों की नाबाद पारी खेली। शिवम ने 15 रन बनाए।
गेंदबाजी में लाइव वायर कोचिंग सेंटर सचिन सयाल ने घातक गेंदबाजी करते हुए 9 रन देकर 4 विकेट, सिद्धार्थ ने 27 रन देकर 2 विकेट, शुभम ने 31 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर लाइव वायर कोचिंग सेंटर के सचिन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।